फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DM Suhas LY enhances the country's value

डीएम सुहास एलवाई ने बढ़ाया देश का मान

Mon, 08 Oct 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 08 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
DM Suhas LY enhances the country's value
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
डीएम इलाहाबाद सुहास एलवाई ने इंडोनिशया के जर्काता में चल रहे पैरा एशियन गेम में देश का मान बढ़ाया है। रविवार को खेले गए सेमीफाइनल में उन्होंने मलेशिया के खिलाड़ी को हरा दिया, लेकिन दो अन्य साथियों के मैच हार जाने की वजह से देश को कांस्य पदक से ही काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन


इसके पूर्व खेले गए अन्य मैचों में भी सुहास एलवाई ने चीन एवं जापान के खिलाड़ियों को एकल मुकाबले में शिकस्त दी थी। रविवार को उनका एकल मुकाबला मलेशिया के खिलाड़ी बाकरी उमर से हुआ। उन्होंने यह मुकाबला 21-8 एवं 21-7 से जीत लिया। हालांकि उनके दो  अन्य साथियों के हार जाने से बाद में भारत के खाते में कांस्य पदक आया। जीत के बाद वहां डीएम ने कहा कि देश में लाखों लोग दिव्यांग है, उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए। मेरे माता-पिता ने भी मेरा खासा उत्साहवर्धन किया था। उसी की बदौलत पैरा एशियन गेम में देश का  प्रतिनिधित्व  किया। यह बहुत ही गर्व की बात  है। जब अपना तिरंगा ऊपर की ओर उठता  है तो उससे बेहतर कोई और पल नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed