फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DM directs to ensure necessary arrangements for Indira Marathon

इंदिरा मैराथन : रेस मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था कराने का डीएम ने दिया निर्देश

Tue, 09 Nov 2021 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Nov 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
DM directs to ensure necessary arrangements for Indira Marathon
इंदिरा मैराथन। फाइल फोटो - फोटो : prayagraj
संगम सभागार में  19 नवंबर को होने वाली अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन की तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने मैराथन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेस रूट का जायजा लेकर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं ताकि किसी प्रकार से कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मैराथन रेस मार्गों की मरम्मत एवं साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।। मुख्य चिकित्साधिकारी को मार्गों पर आवश्यक दवा की किटों के साथ एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही सीओ ट्रैफिक को निर्देश दिया कि जिन मार्गों पर दौड़ किया जाना है वहां ट्रैफिक की समुचित व्यवस्था की जाए। मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएं। एआरटीओ को वाहन की व्यवस्था कराने और डीआईओएस को विद्यालयों के बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी नगर को सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पीएसी की तैनाती का निर्देशदिया। पूरे कार्यक्रम के लिए उपजिलाधिकारी सदर को नोडल नामित किया गया है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नगर मदन कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed