{"_id":"618012c0f34a0b4654526b82","slug":"diwali-2021-the-festival-of-tripushkar-dhantrayodashi-will-start-today-for-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2021: त्रिपुष्कर धनत्रयोदशी पर्व से आरंभ होगा पांच दिनी दीप पर्व, जानें खरीददारी का शुभ मुहुर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2021: त्रिपुष्कर धनत्रयोदशी पर्व से आरंभ होगा पांच दिनी दीप पर्व, जानें खरीददारी का शुभ मुहुर्त
Mon, 01 Nov 2021 09:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Nov 2021 09:47 PM IST
सार
दिवाली 2021 के लिए पंचदीप पर्व मंगलवार से शुरू हो जाएगा। धनतेरस पर सोने, चांदी के आभूषण, बर्तन आदि की खरीदारी होगी। इसके लिए बाजार दुल्हन की तरह सज गए हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : दिवाली पर खरीददारी करती युवती।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनत्रयोदशी पर दो नवंबर को त्रिपुष्कर योग में धन, समृद्धि और वैभव की कामना से महालक्ष्मी का पूजन किया जाएगा। इसी के साथ यम पंचक या पांच दिनी दीपपर्व आरंभ होगा। इस मौके पर सभी प्रकार की विपत्तियों और व्याधियों के नाश के निमित्त यम की प्रसन्नता के लिए घर के प्रवेश द्वार पर निशामुख दीपदान किया गया।
ज्योतिर्विदों के अनुसार बुध-मंगल मिलकर धन योग और सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। ऐसे में तीन ग्रहों के योग वाले धनतेरस में मंगल-बुध की युति व्यापार के लिए शुभतादायी है। पर्व पर लोग अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार भूमि, भवन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान के अतिरिक्त रत्न, सोने, चांदी के आभूषण और बर्तनों की खरीद करेंगे।
पर्व का शुभ मुहूर्त
पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही भगवान धनवंतरि का जन्म हुआ था। पर्व पर आरोग्य के देव धनवंतरि पूजे जाएंगे। आरोग्य भारती के काशी प्रांत की छठे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर एमएनएनआईटी परिसर में सुबह दस बजे से भगवान धनवंतरि जयंती समारोह मनाया जाएगा। विभाग संयोजक डॉ.एसके राय के मुताबिक मंडलायुक्त संजय गोयल मुख्य अतिथि होंगे।

- महालक्ष्मी पूजा: 5:25 से शाम छह बजे तक
- प्रदोष काल में 5:39 बजे से 20:14 बजे तक