फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Divyangjan said equal share of population in job

दिव्यांगजन बोले, नौकरी में आबादी के बराबर मिले हिस्सेदारी

Sat, 29 Feb 2020 01:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Divyangjan said equal share of population in job
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सहायक उपकरण वितरित किए जाने तथा विश्व रिकार्ड को लेकर दिव्यांगों में उत्साह है लेकिन, सम्मान एवं हक को लेकर उनमें कसक बाकी है। उनका स्पष्ट कहना है कि यह उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं है। नौकरियों में आबादी के बराबर भागीदारी के साथ उन्हें राजनीतिक अधिकार भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन


दिव्यांगता को पीछे छोड़कर समाज में अपना मुकाम हासिल करने वाले तथा लाभार्थियों की सूची में शामिल दिव्यांगों का कहना है कि यह समारोह उनके लिए सम्मान की बात है लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्यसभा में एक दिव्यांग को भेजने की भी मांग की है। उनका कहना है कि दिव्यांग या उनके उनके लिए काम करने वाले किसी समाजसेवी को एक बार राज्यसभा में भेजा जाए। ताकि, उनके मुद़दों को भी संसद में स्थान मिले। दिव्यांग नाज और माता प्रसाद का कहना है कि पहले सात प्रकार के लोग दिव्यांगता की श्रेणी में आते थे।
विज्ञापन


अब इसका विस्तार हो गया है और इसमें 21 तरह की दिव्यंगता को शामिल कर लिया गया है। इससे दिव्यांगों की संख्या सात से आठ प्रतिशत हो गई है। माता प्रसाद ने बताया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार भी छह फीसदी दिव्यांग हैं। वहीं भर्तियों में आरक्षण तीन से बढ़ाकर चार फीसदी किया गया है। दिव्यांगों ने इसे बढ़ाकर छह से सात फीसदी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांग आरती मिश्रा ने रेलवे में सुविधा कम किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने हर स्तर पर दिव्यांगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठाई। वहीं विवेक, राजन ने दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण तथा लोन की प्रक्रिया आसान तथा भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कही। दिव्यांगों का कहना है कि इन मांगों को लेकर वह हर स्तर पर संघर्षरत हैं। इन्हें पूरा किया जाए तो सही मायने में उनकी कठिनाई दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed