Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   District Panchayat Prayagraj: Polling begins amid tight security, only one vote cast in first hour

जिला पंचायत प्रयागराज : सभी 84 जिला पंचायत सदस्यों ने डाले वोट, देर शाम तक परिणाम आने की संभावना

Sat, 03 Jul 2021 03:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Jul 2021 03:10 PM IST
सार

  • जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए छावनी में तब्दील किया गया इलाका

विज्ञापन
District Panchayat Prayagraj: Polling begins amid tight security, only one vote cast in first hour
Prayagraj News : जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान के लिए कतार में खड़े सदस्य। - फोटो : prayagraj

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को दोपहर पौने तीन बजे तक सभी 84 जिला पंचायत सदस्यों ने अपने वोट डाल दिए। अब मतगणना की तैयारी शुरू कर दी गई है। देर शाम तक नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। 

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पहले घंटे में मात्र एक वोट वड़ा था। इसके कुछ देर बाद एक साथ 40 सदस्य सपा के एमएलसी डॉ. मान सिंह और सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव के साथ मतदान के लिए पहुंचे। इसके बाद कुछ-कुछ देर पर एक दो सदस्य मतदान के लिए पहुंचते रहे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह और सपा प्रत्याशी मालती यादव सुबह 10 बजे से ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए और वोट पड़ने तक डंटे रहे। सपाइयों के साथ आए 40 जिला पंचायत सदस्यों को मतदान के बाद राज्यसभा सांसद रेवती रमण सिंह की अगुवाई में बस के द्वारा उन्हें उनके घर तक छोड़ा गया।

विज्ञापन
Trending Videos

District Panchayat Prayagraj: Polling begins amid tight security, only one vote cast in first hour
prayagraj news : जिला पंचायत के बाहर जुटे सपाई। - फोटो : prayagraj

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। हालांकि पहले एक घंटे में सिर्फ एक ही प्रत्याशी ने अपने मत का प्रयोग किया। पुलिस ने मतदान स्थल तक जाने वाले सभी रास्तों पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। चुनाव के मदद्देनजर इन रास्तों पर भारी फोर्स की तैनाती की गई है। जिला पंचायत कार्यालय के आसपास के इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन

District Panchayat Prayagraj: Polling begins amid tight security, only one vote cast in first hour
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए बनाया गया बूथ। - फोटो : prayagraj
मतदान सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है जो दोपहर तीन बजे तक चलेगा। कुल 84 जिला पंचायत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार मुकाबला भाजपा के वीकेसिंह व सपा की मालती यादव के बीच है। चुनाव में जीत के लिए 43 सदस्यों का वोट पाना होगा। मतदान के बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि देर रात तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।


उधर पुलिस व प्रशासनिक अफसर लगातार गश्त करते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सात सीओ, 14 इंस्पेक्टर, 100 एसआई, 300 कांस्टेबल केअलावा एक कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। उधर दोनों ही पार्टियों केकार्यालयों पर पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ सुबह से ही जुट गई है।
विज्ञापन

District Panchayat Prayagraj: Polling begins amid tight security, only one vote cast in first hour
prayagraj news - फोटो : prayagraj
मतदान का समय दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया गया था। पौने तीन बजे तक सभी 84 जिला पंचायत सदस्य अपने वोट डाल चुके थे। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना की तैयारी शुरू कर दी गई है। देर शाम तक जिले के प्रथम नागरिक के नाम की घोषणा की जा सकती है। पूरे समय तक जिला पंचायत कार्यालय और उसके आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया।

मतदान खत्म होने के बाद सपाइयों ने यह आरोप लगाकर सनसनी फैला दी कि जो भी सदस्य अंदर वोट डालने के लिए जा रहे थे उनके शरीर पर चिप लगाया जा रहा था। यह कार्य भाजपा के लोगों ने जिला प्रशासन की मदद से किया। इसकी शिकायत प्रेक्षक अनिल कुमार के साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव से भी की गई। इसको लेकर कलेक्ट्रेट से लेकर जिला पंचायत तक काफी हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed