फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   District Magistrate issued notification of Panchayat elections, voting on April 15

जिलाधिकारी ने जारी की पंचायत चुनाव की अधिसूचना, प्रयागराज में 15 अप्रैल को चुनी जाएगी गांवों की सरकार

Sat, 27 Mar 2021 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Mar 2021 12:36 AM IST
सार

  • जिला पंचायत सदस्य के 84 समेत कुल 23530 पदों के लिए पड़ेंगे वोट, कुल 3368085 हैं मतदाता

विज्ञापन
District Magistrate issued notification of Panchayat elections, voting on April 15
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने भी शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई है। यहां पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान होगा। जिला पंचायत सदस्य के 84 तथा ग्राम प्रधान के 1540 समेत कुल 23530 पदों के लिए चुनाव होगा। कुल 3368085 वोटर मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतगणना हर ब्लाक में निर्धारित स्थलों पर होगी। उसी दिन परिणाम की घोषणा की उम्मीद है।

विज्ञापन


चुनाव जिला पंचायत सदस्य के 84, प्रधान ग्राम पंचायत के 1540, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2086 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 19820 सदस्य के लिए होगा। सभी पदों के लिए निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। हर ब्लाक के लिए एक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती की गई है। वहीं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की अलग-अलग नियुक्ति की गई है। निर्वाचन की दृष्टि से पूरे जिले को 75 जोन और 433 सेक्टर में बांटा गया है। सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की जा चुकी है।

विज्ञापन

District Magistrate issued notification of Panchayat elections, voting on April 15
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

25 हजार से अधिक मतदान कर्मी होंगे तैनात
हर बूथ पर चार मतदान कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इस तरह से 5269 पर 21076 मतदान कर्मियों की तैनाती होगी। इनके अलावा 20 प्रतिशत अतिरिक्त कर्मचारी होंगे। नामांकन से मतगणना तक 25 हजार से अधिक कर्मचारियों की जरूरत होगी। इनकी लिस्ट तो तैयार कर ली गई है लेकिन अभी प्रशिक्षण बाकी है। यह प्रक्रिया 14 अप्रैल से पहले पूरी की जानी है।

जिला पंचायत और ब्लाक मुख्यालय पर होगा नामांकन
जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पुलिस लाइन के सामने स्थित जिला मुख्यालय में किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आदि प्रक्रिया भी जिला मुख्यालय पर पूरी की जाएगी। वहीं प्रधान ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन से लेकर चुनाव चिह्न आवंटन तक की पूरी प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालय पर पूरी की जाएगी। सभी पदों की मतगणना हर ब्लाक में निर्धारित स्थल पर होगी। जिला पंचायत सदस्य को छोडक़र अन्य पदों के चुनाव परिणाम की घोषणा ब्लाक मुख्यालय पर की जाएगी। वहीं जिला पंचायत सदस्य के परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय पर की जाएगी। नए ब्लाक सहसों में मुख्यालय परिसर के अलावा प्राथमिक पाठशाला भोपतपुर तथा सहकारिता भवन में भी नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। श्रृग्वेरपुर में संस्कृत पाठशाला सिंगरौरा तथा भगवतपुर में बाबू हरिराम सिंह महाविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम
नामांकन -            तीन एवं चार अप्रैल को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच -    पांच एवं छह अप्रैल
नाम वापसी -            सात अप्रैल को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे के बीच
चुनाव चिह्न का आवंटन-    सात अप्रैल को दोपहर तीन बज से 
मतदान -            15 अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक
मतगणना -            दो मई को सुबह आठ बजे से     

District Magistrate issued notification of Panchayat elections, voting on April 15
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव - फोटो : self
443 अतिसंवेदनशील बूथ 
पंचायत चुनाव में 443 अतिसंवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। इनमें भी 139  बूथ अतिसंवेदनशील प्लस की कैटेगरी में हैं। इनके अलावा 411 बूथ संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। इनमें से हंडिया और फूलपुर तहसील के अंतर्गत सबसे ज्यादा बूथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की सूची में शामिल हैं। इन केेंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे।

चुनाव के महत्वपूर्ण बिंदु
जिला पंचायत सदस्य                     84
ग्राम पंचायत                        -        1540
क्षेत्र पंचायत सदस्य                    -   3086
ग्राम पंचायत के वार्ड                    -  19820
न्याय पंचायत                        -      214
मतदान केंद्र                ्        -       1731
मतदान स्थल                        -       5269
मतदाता                        -        3368085
निर्वाचन अधिकारी                  23
सहायक निर्वाचन अधिकारी (प्रधान एवं सदस्य)    -    214
सहायक निर्वाचन अधिकारी (बीडीसी)        -             195
जोन                            -                                      75
सेक्टर                            -                                    433
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed