जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : मतदान में 5972 सदस्य चुनेंगे पदाधिकारी
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय और चुनाव अधिकारी राधा रमण मिश्र के अनुसार मतदान सकुशल शांति पूर्ण ढंग से कराए जाने के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। कुल मतदाता 5972 हैं। आजीवन सदस्यों की संख्या 1171 और साधारण सदस्यों की संख्या 4801 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उच्च न्यायालय के आदेश पर जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव बुधवार को सुबह नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। 5972 मतदाता अध्यक्ष मंत्री सहित नौ पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के 10 सदस्यों का चुनाव करेंगे। उच्च न्यायालय के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक, एल्डर कमेटी के सदस्यों की देखरेख में और मौजूदगी में मतदान की समूची प्रक्रिया की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय और चुनाव अधिकारी राधा रमण मिश्र के अनुसार मतदान सकुशल शांति पूर्ण ढंग से कराए जाने के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। कुल मतदाता 5972 हैं। आजीवन सदस्यों की संख्या 1171 और साधारण सदस्यों की संख्या 4801 है। मतदान स्थल के प्रवेश के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। दो द्वार से साधारण एवं आजीवन सदस्य, एक से महिला अधिवक्ताओं और 60 वर्ष से अधिक अधिवक्ताओं के लिए जाने की व्यवस्था रहेगी।
कुल 20 बूथ बनाए गए हैं। जिनमें 15 बूथ साधारण सदस्यों के पांच बूथ आजीवन सदस्यों के लिए हैं। साथ ही 73 केबिन बनाई गई है। जिसमें मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवार को मतपत्र में निशान लगाकर वोट दे सकेंगे। उसके पश्चात मतपत्र को मोड़ कर मतपेटिका में डालेंगे। एल्डर कमेटी के चैयरमैन नरेंद्र देव पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष एवं मंत्री पद के प्रत्याशियों को सुबह साढे आठ बजे बुलाया गया है। उनकी मौजूदगी में ही मतपेटिका सील की जाएगी।
मतदान के लिए निर्देश
मतदान करने के लिए सभी सदस्यों का अधिवक्ता की ड्रेस में आना अनिवार्य होगा। पहचान के लिए उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा सीओपी नंबर युक्त पहचान पत्र साथ में लाना होगा विकल्प के रूप में बार काउंसिल द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र जिसमें सीओपी नंबर अंकित हो उसे प्रयोग किया जा सकता है।
यहां होगा मतदान
मतदान स्थल जिला कचहरी परिसर में जिला जज जहां पहले बैठते थे अदालत के पूर्वी और बनाया गया है प्रवेश के लिए जिला कचहरी गेट नंबर दो कचहरी की ओर से जगराम चौराहे की ओर जाने वाले बाबा राम अधार यादव मार्ग से प्रवेश की अनुमति होगी निकाश के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत जहां पूर्व में स्थित थी पश्चिम की ओर से निकास की व्यवस्था की गई है।
प्रत्याशियों को निर्देश
एल्डर कमेटी की ओर से प्रत्याशियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रत्याशी या उनके समर्थक किसी प्रकार का प्रचार नहीं करेंगे। ऐसा करते हुए पाए जाने पर उसके विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
एल्डर कमेटी ने बताया कि मतदान करने वाले अधिवक्ताओं के लिए जल निगम की ओर से दो टैंकर पानी की व्यवस्था की गई है सुरक्षा के खास इंतजाम शांतिपूर्ण ढंग से मतदान के लिए प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट व अपर जिलाधिकारी नगर को सुरक्षा मामले का विशेष प्रभार प्रशासन की ओर से सौंपा गया है। इनके अतिरिक्त तीन मजिस्ट्रेट, तीन क्षेत्राधिकारी, इंस्पेक्टर, 16 उपनिरीक्षक और 600 पुलिस के जवानों के साथ ही पीएसी एवं अर्ध सैनिक बल की टुकड़ी भी तैनात रहेगी।
यातायात की व्यवस्था
जिला कचहरी की ओर आने वाले सभी वाहन रोके जाएंगे लेकिन अधिवक्ताओं के वाहन को प्रवेश दिया जाएगा। वाहन की पार्किंग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने जिला अधिवक्ता संघ की पार्किंग स्थल में होगी।
कचहरी की ओर जाने वाले वाहनों को पुलिस क्लब टेंपो स्टैंड के पास रोक दिया जाएगा। कचहरी की ओर आने वाले वाहनों को लक्ष्मी टॉकीज चौराहे पर ही रोक दिया जाएगा। कचहरी की ओर आने वाले वाहनों को जगराम चौराहे के पास ही रोक दिया जाएगा।