फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   District Advocates Association Election: Rajendra Prasad Rajju elected president, Dineshchandra becomes minist

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : राजेंद्र प्रसाद रज्जू अध्यक्ष निर्वाचित, दिनेशचंद्र बने मंत्री

Thu, 30 Nov 2023 04:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Nov 2023 04:48 PM IST
सार

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद मिश्र उर्फ रज्जू अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। दिनेश चंद्र पांडेय मंत्री चुने गए हैं। इसी तरह पंकज सिंह संयुक्त मंत्री पद पर विजयी घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन
District Advocates Association Election: Rajendra Prasad Rajju elected president, Dineshchandra becomes minist
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में राजेंद्र प्रसाद मिश्र उर्फ रज्जू अध्यक्ष और दिनेश चंद्र पांडेय मंत्री निर्वाचित हुए हैं। जबकि, अवधेश कुमार यादव गिरधारी ने कोषाध्यक्ष, पंकज सिंह ने संयुक्त मंत्री, बृजेश सिंह सागर ऑडिटर और प्यारे लाल पाल लाइब्रेरियन पद पर परचम लहराने में कामयाब हुए। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बुधवार को हुए पुनर्मतदान के बाद बृहस्पतिवार को संगम सभागार में मतगणना शुरू हुई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद मिश्र उर्फ रज्जू ने 1608 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्ण बिहारी तिवारी को 615 मतों से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


कृष्ण बिहारी तिवारी को 988 वोट ही हासिल हो सके। इसी तरह 1306 मत पाकर दिनेश चंद्र पांडेय मंत्री निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 471 वोटों से मात दी। वरुण कुमार सिंह 835 मत पा कर दूसरे और 600 वोट पा कर जितेंद्र यादव तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष के पद पर 1263 वोट पा कर अवधेश कुमार यादव गिरधर और 931 वोट हासिल कर पंकज सिंह संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार पांडेय 930 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे संयुक्त मंत्री पद पर डीडी मिश्रा 817 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि, ऑडिटर के पद पर बृजेश सिंह सागर और लाइब्रेरियन के पद पर प्यारेलाल पाल ने जीत हासिल की।

विज्ञापन

District Advocates Association Election: Rajendra Prasad Rajju elected president, Dineshchandra becomes minist
जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र उर्फ रज्जू। - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट के निर्देश पर मतगणना पर गड़ी रहीं निगाहें

हाईकोर्ट ने निर्देश पर पुनर्मतदान के बाद मतगणना पर भी एल्डर कमेटी और प्रशासनिक अधिकारियों की पैनी निगाह गड़ी रही। कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में सुबह से शुरू हुई मतगणना शाम तक चली। एहतियात के तौर पर मतगणना का कार्य राजकीय कर्मचारियों द्वारा किया गया। राजकीय कर्मचारियों की रिपोर्ट के आधार पर की चुनाव परिणामों को घोषणा एल्डर कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र पांडेय, निर्वाचन अधिकारी राधा रमण मिश्र ने एल्डर कमेटी के सदस्यों की सहमति के बाद की। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी गण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed