फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dispute between two communities over burial of dead body, body buried at another place

प्रयागराज : शव को दफनाने को लेकर दो सामुदायों में विवाद, पुलिस ने दूसरी जगह दफन कराया शव

Sun, 29 Oct 2023 06:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 06:49 PM IST
सार

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बांकाजलालपुर में कब्रिस्तान और मेले के मैदान को लेकर दो सामुदायों के बीच दीवानी न्यायालय में काफी दिनों से मामला विचाराधीन है। बताया जाता है कि यहां शव दफनाने को लेकर प्रायः विवाद होता चला आ रहा है।

विज्ञापन
Dispute between two communities over burial of dead body, body buried at another place
शव दफनाने के विवाद के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कब्रिस्तान को लेकर न्यायालय में चल रहे विवाद उस समय गरमा गया, जब दूसरे सामुदाय के लोगों ने कब्र खोदने से मना कर दिया। बढते मामले को देखते हुए स्थानीय थाने की पुलिस ने दूसरे स्थान पर कब्र खोदवाकर शव को दफनाया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बांकाजलालपुर में कब्रिस्तान और मेले के मैदान को लेकर दो सामुदायों के बीच दीवानी न्यायालय में काफी दिनों से मामला विचाराधीन है। बताया जाता है कि यहां शव दफनाने को लेकर प्रायः विवाद होता चला आ रहा है। बताया गया कि रविवार को वृद्ध महिला फातिमा बीबी पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद हबीब तथा मोहम्मद मतीन और मोहम्मद मोबीन की वृद्व माता फातिमा बीबी का देहांत हो गया तो शव दफनाने के लिए कब्र खोदी जाने लगी।

विज्ञापन


जिसपर दूसरे सामुदाय के लोगों ने आपत्ति करते हुए कहा कि यहां कब्रिस्तान नहीं है, यह भूमि न्यायालय में विचाराधीन है। वाद विवाद कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों सामुदायों को समझा कर दूसरे स्थान पर कब्र खुदवा दिया। बताया गया है कि देर शाम पूना से मृतका के पुत्र मोबिन और मतीन के आने पर शव दफना दिया गया। जिसमें स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed