फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dispute between Shahjahanpur advocates and SDM Sourabh Bhatt

यूपी: शाहजहांपुर में वकील और एसडीएम के बीच झड़प, एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

Mon, 19 Aug 2019 02:16 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 19 Aug 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Dispute between Shahjahanpur advocates and SDM Sourabh Bhatt
पुवायां में वकीलों को समझाते कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सोमवार दोपहर पुवायां के एसडीएम कार्यालय में तहसील बार संघ के एक वकील और एसडीएम के बीच कहासुनी हो गई। बार संघ के अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम ने वकील का अपमान किया है। इसी वजह से वकीलों में काफी नाराजगी नजर आ रही है। 

विज्ञापन


एक तरफ एसडीएम ने कहा कि वकीलों ने हमें धमकाया है, वहीं दूसरी ओर वकील विजय मिश्रा का कहना है कि एसडीएम ने उनको कुर्सी से उठाकर अपमानित किया है। वकील ने बताया कि वो एक पीड़ित के साथ एसडीएम के पास गए थे। उनके कार्यालय में जा कर वे कुर्सी पर बैठे तो एसडीएम ने उनको कुर्सी से उठाकर अपमानित किया। इसके बाद वे उनके कार्यालय से बाहर आ गए।
विज्ञापन


उधर एसडीएम सौरभ भट्ट ने बताया कि वकील मेरे पास वाली कुर्सी पर आकर बैठ गए। वह वकील के ड्रेस कोड में नहीं थे इसलिए मैंने उन्हें उठा दिया। जब उन्होंने बताया कि वे वकील हैं तो मैंने उनके लिए दूसरी कुर्सी मंगवाई, लेकिन वह तैश में आकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि इसके कुछ देर बाद मैं कार्यालय से बाहर निकला तो गाड़ी में बैठने के दौरान तीन अधिवक्ता गाली गलौज करने लगे। चालक ने गाड़ी चलाई तो वापस आने पर देख लेने की धमकी दी। इसके बाद एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी, तो इंस्पेक्टर जसबीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने वकीलों से बात करके उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन एसडीएम के चले जाने के कारण बात नहीं बन पाई। एसडीएम और वकील के बीच हुए इस विवाद के कारण अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार करने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed