फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dismissal of warder posted in Kaushambi jail canceled

कौशांबी जेल में तैनात वार्डर की बर्खास्तगी रद्द, सेवा में अनियमितता बरतने का है आरोप

Thu, 29 Aug 2019 04:31 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
Dismissal of warder posted in Kaushambi jail canceled
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

हाईकोर्ट ने कौशाम्बी जेल में तैनात वार्डर संजू देवी की बर्खास्तगी का आदेश रद्द कर दिया है और उनके विरुद्ध लंबित विभागीय जांच पूरी करने की छूट दी है। संजू देवी की याचिका पर न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने सुनवाई की। याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी और विभू राय ने पक्ष रखा।

विज्ञापन


याची को सेवा में अनियमितता बरतने के आरोप में 11 जुलाई 2019 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इस आदेश को याचिका में चुनौती दी गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता का तर्क था कि बर्खास्तगी आदेश 311(2)(बी) के तहत जारी किया गया है। जिसमें प्रारंभिक जांच पूरी किए बिना बर्खास्तगी का प्रावधान है। यह प्रावधान याची पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन


आदेश देने वाला अधिकारी डीआईजी जेल याची के नियुक्ति प्राधिकारी नहीं हैं, इसलिए उनको बर्खास्तगी आदेश जारी करने का अधिकार नहीं है। नियुक्ति प्राधिकारी वरिष्ठ जेल अधीक्षक होता है। अधिवक्ता ने यूनियन ऑफ इंडिया बनाम तुलसीराम पटेल में दिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय और हाईकोर्ट के कई आदेशों को नजीर के तौर पर पेश किया। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए बर्खास्तगी आदेश रद्द कर दिया है तथा विभाग को नियमानुसार कार्यवाही की छूट दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed