फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   disabled person was murdered and his body was thrown in the field, dogs were scratching him

Kaushambi : दिव्यांग की हत्या कर शव खेत में फेंका, नोंच रहे थे कुत्ते, खेत में शव को जलाने की हुई थी कोशिश

Sun, 18 Feb 2024 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Feb 2024 02:05 PM IST
सार

छोगरियन का पूरा निवासी लालचंद्र ने बताया कि उसका भाई श्रीचंद्र (30) पैर से दिव्यांग था। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। 10 फरवरी को श्रीचंद्र घर से ई-रिक्शा लेकर निकला, इसके बाद वापस नहीं आया।

विज्ञापन
disabled person was murdered and his body was thrown in the field, dogs were scratching him
शव मिलने की सूचना पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोगरिया का पूरा गांव से 10 फरवरी को गायब दिव्यांग युवक का अधजला शव शनिवार को समदा गांव के समीप एक खेत में मिला। कुत्ते शव नोंचकर खा रहे थे। लोगों की नजर पड़ी तो घटना की जानकारी हो पाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर में गहरी चोट के कारण मौत हुई।

विज्ञापन


छोगरियन का पूरा निवासी लालचंद्र ने बताया कि उसका भाई श्रीचंद्र (30) पैर से दिव्यांग था। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। 10 फरवरी को श्रीचंद्र घर से ई-रिक्शा लेकर निकला, इसके बाद वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो 13 फरवरी को उसने पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन


शनिवार को एक कुत्ता मृतक के पैर का अवशेष लेकर समदा गांव पहुंच गया था। लोगों की नजर पड़ी तो उन्हें शक हुआ। लोग कुत्ते के पीछे गए, आसपास के खेतों में भी गए तो गेहूं के एक खेत में शव पड़ा मिला। शरीर का कुछ हिस्सा जला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया गया है। शव की पहचान खत्म करने की भी कोशिश की गई थी। मामले में भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को परिजनों ने कोतवाली में किया था प्रदर्शन

श्रीचंद्र के गायब होने के बाद पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामला भूल गई थी। इससे नाराज परिजनों ने शुक्रवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

अषाढ़ा गांव में मिली अंतिम लोकेशन

श्रीचंद्र की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगे करीब 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें श्रीचंद्र समदा चौराहे तक तो दिखा लेकिन उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस आगे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की तरफ बढ़ी तो अषाढा तक अंतिम लोकेशन दिखी। लेकिन उसका ई-रिक्शा कोई और चला रहा था। अब पुलिस उस युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed