फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Disabled candidates perform semi-drenched in the bitter cold

दिव्यांग अभ्यर्थियों ने कड़ाके की ठंड में अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Thu, 31 Dec 2020 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Disabled candidates perform semi-drenched in the bitter cold
prayagraj news : मांगों को लेकर प्रदर्शन करते दिव्यांग अभ्यर्थी। - फोटो : prayagraj
लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच बीते 17 दिनों से बेसिक शिक्षा परिषद पर 69000 सहायक अध्यापक के दिव्यांग अभ्यर्थियों का धरना जारी रहा। अपनी मांग पूरी होते नहीं देख दिव्यांग अभ्यर्थियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों का कहना है कि उनकी मांगों को नही माना गया तो वे सभी भूख हड़ताल व सामूहिक रूप से आत्मदाह करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


दिव्यांग अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे पत्थर गिरजाघर से सुुुुभाष चौराहा सिविल लाइंस तक कैंडल मार्च निकालेंगे। दिव्यांग अभ्यर्थियों ने समाज के सभी लोगों से उनकी मांगों का समर्थन करने की अपील की है। 
विज्ञापन


दिव्यांग अभ्यर्थियों की मांग है कि उन्हें 69000 शिक्षक भर्ती में आरपीडब्ल्यूडी ऐक्ट 2016 का पालन किया जाए। दिव्यांगों को चार फीसदी आरक्षण दिया जाए। 69000 शिक्षक भर्ती में पिछली भर्तियों की बैकलॉग सीटों को जोड़ा जाए। प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र कुमार गुप्ता, भैरव लाल, सुनील, अनंत कुमार चौधरी, रवि कुमार राहिल, उपेंद्र मिश्र, लवलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed