फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Direct train will start from Prayagraj to Rameswaram, will operate once a week

प्रयागराज से रामेश्वरम के लिए शुरू होगी सीधी ट्रेन, सप्ताह में एक दिन होगा संचालन

Sat, 31 Jul 2021 09:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Jul 2021 09:12 AM IST
सार

प्रयागराज से रामेश्वरम के लिए सीधी ट्रेन का संचालन एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। फैजाबाद-रामेश्वरम एक्सप्रेस की शुरूआत रामेश्वरम से 19 सितंबर और फैजाबाद से 22 सितंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
Direct train will start from Prayagraj to Rameswaram, will operate once a week
रामेश्वरम रेलमार्ग - फोटो : Social media

विस्तार

प्रयागराज से रामेश्वरम के लिए सीधी ट्रेन का संचालन एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। फैजाबाद-रामेश्वरम एक्सप्रेस की शुरूआत रामेश्वरम से 19 सितंबर और फैजाबाद से 22 सितंबर से शुरू होगी। दोनों ही ओर से रामेश्वरम एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में एक दिन होगा।
विज्ञापन


फैजाबाद से गाड़ी संख्या 06794 बुधवार की रात 10.45 बजे चलकर बृहस्पतिवार सुबह 5.05-5.25 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां से  सतना, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, चैन्नई, विल्लुपुरम, कुंभकोणम, माना मदुरै आदि स्टेशनों पर रुकते हुए यह ट्रेन शनिवार तड़के 3.45 बजे रामेश्वरम पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 06793 रामेश्वरम से रविवार रात 11.55 बजे चलकर मंगलवार रात 10.10-10.35 बजे प्रयागराज जंक्शन और बुधवार सुबह 5.05 बजे फैजाबाद पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि 18 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के दस, एसी थ्री और सामान्य श्रेणी के तीन-तीन एवं एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियालदाह-लोकमान्य तिलक स्पेशल के रेलवे ने बढ़ाए फेरे 
प्रयागराज छिवकी के रास्ते चल रही  सियालदाह से लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन के रेलवे ने फेरे बढ़ा दिए हैं। गाड़ी संख्या 03179 सियालदाह से प्रत्येक रविवार आठ अगस्त से 26 सितंबर तक एवं गाड़ी संख्या 03180 लोकमान्य तिलक से सियालदाह तक प्रत्येक मंगलवार दस अगस्त से 28 सितंबर तक संचालित होगी। इसके प्रयागराज छिवकी पहुंचने के समय में भी बदलाव किया गया है। सियालदाह-लोकमान्य तिलक प्रत्येक सोमवार 8.20-8.22 बजे एवं लोकमान्य तिलक-सियालदाह प्रत्येक बुधवार शाम 4.13-4.15 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed