फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Direct train to Maa Vaishno Devi Dham Katra will start from September 5, MP will show green flag.

Prayagraj : अब प्रयागराज से सीधे पहुंचें मां वैष्णो देवी के धाम, पांच सितंबर से शुरू होगी जम्मू मेल

Sat, 31 Aug 2024 02:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 02:46 PM IST
सार

प्रयागराज से वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी ट्रेन का शुभारंभ पांच सितंबर को फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल करेंगे। इसकी तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। ट्रेन सुबह 10.35 बजे सूबेदारगंज स्टेशन से रवाना होगी और दूसरे दिन दिन सुबह 9.15 बजे कटरा पहुंचेगी। 

विज्ञापन
Direct train to Maa Vaishno Devi Dham Katra will start from September 5, MP will show green flag.
जम्मू मेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज से वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी ट्रेन का शुभारंभ पांच सितंबर को फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इसकी तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। ट्रेन सुबह 10.35 बजे सूबेदारगंज स्टेशन से रवाना होगी और दूसरे दिन दिन सुबह 9.15 बजे कटरा पहुंचेगी। 

विज्ञापन


बता दें कि प्रयागराज से मां वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी ट्रेन सेवा नहीं थी। यहां से जम्मू के लिए मुरी और ऊधमपुर के लिए सीधी ट्रेन चल रही थी। अब जम्मू मेल पांच सितंबर से मां वैष्णो देवी के धाम तक संचालित होगी। अभी इस ट्रेन का संचालन दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए हो रहा है। दो माह पूर्व ही इस ट्रेन के सूबेदारगंज तक विस्तार की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दी थी। रेलवे ने इसे पांच सितंबर से सूबेदार स्टेशन से चलाने की घोषणा की है। शनिवार को उसकी समय सारिणी जारी हो गई।
विज्ञापन


 

जाने कहां-कहां होगा ठहराव

सुबह 10.35 बजे सूबेदारगंज से ट्रेन रवाना होगी। यहां से दिल्ली के बीच ट्रेन का फतेहपुर, गोविंदपुरी, टुंडला और अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा। शाम 7.50 बजे जम्मू मेल पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। 15 मिनट के ठहराव के बाद रात 8.10 बजे जम्मू मेल श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए रवाना होगी। दिल्ली के बाद इसका ठहराव सब्जी मंडी, नरेला, सोनीपत, गन्नौर, समालखां, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, राजपुरा जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, फगवाड़ा जंक्शन, जालंधर कैंट, टांडा उरमार, दसुइया, मुकरैन, पठानकोट कैंट, कठुआ, हीरानगर, विजयपुर जम्मू, जम्मू तवी, मेजर कैप्टन तुषार महाजन में होगा। 

 ट्रेन  22 कोच की एलएचबी रेक वाली इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर के सात, एसी थ्री के छह, एसी टू के दो, एसी फर्स्ट का एक और एसएलआर श्रेणी के दो कोच हैं। वापसी में श्री माता वैष्णो देवी कटरा से यह ट्रेन दोपहर 3.20 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12.35 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी।

पांच जनवरी से बदल जाएगा ट्रेन का नंबर

पांच सितंबर से शुरू हो गई सूबेदार-श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन का नंबर अगले वर्ष पांच जनवरी से बदल जाएगा। सूबेदारगंज से इसका नया नंबर 20433 और वापसी में 20434 रहेगा। वर्तमान में इसका नंबर 14033 सूबेदारगंज और 14034 श्री माता वैष्णो देवी से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed