फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Direct train from Allahabad to Vishakhapattanam

प्रयागराज से विशाखापट्टनम जाने के लिए नहीं बदलनी पड़ेगी गाड़ी, 21 नवंबर से नई ट्रेन का संचालन शुरू

Sun, 06 Oct 2019 12:33 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Direct train from Allahabad to Vishakhapattanam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

प्रयागराज के लोगों को अब विशाखापट्टनम जाने के लिए बीच में ट्रेन नहीं बदलनी होगी। सूबेदारगंज स्टेशन से सीधी ट्रेन शुरू होने जा रही है। विशेष गाड़ी की इस  सुविधा के संचालन के लिए फिलहाल 21 नवंबर की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


भारतीय रेलवे की ओर से सूबेदारगंज से विशाखापट्टनम के बीच ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक दिन होगा। विशाखापट्टनम से ट्रेन आठ अक्तूबर यानी मंगलवार को चलेगी। वहां से ट्रेन रात 11:50 बजे चलेगी और दो दिन बाद सुबह 8.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 19 नवंबर तक ट्रेन सात फेरे लगाएगी।
विज्ञापन


वहीं सूबेदारगंज से विशाखापट्टनम के लिए ट्रेन 10 अक्तूबर को रवाना होगी। यानी, यहां से ट्रेन हर गुरुवार को सुबह 10:10 बजे चलेगी और दो दिन बाद शाम 4.30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। ट्रेेन में एसएलआर की दो, सामान्य श्रेणी की तीन, स्लीपर की सात, एसी-3 की तीन, एसी-टू की एक बोगी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस निरस्त

वहीं स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस रविवार को सुबह प्रयागराज नहीं आएगी। ट्रेन शनिवार को दिल्ली से ही निरस्त कर दी गई है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

एनसीआरईएस में इलाहाबाद मंडल का वर्चस्व
नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस) के लिए झांसी में संपन्न चुनाव में इलाहाबाद मंडल के कर्मचारी नेताओं ने कई पदों पर कब्जा जमाया। रिटायर्ड मेल गार्ड एसके मिश्रा उपाध्यक्ष चुने गए। रिटायर्ड सीआईटी आरपी सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए।

संयुक्त सचिव के तीन पदों में से दो पर यहां के अखिलेश सिंह राठौर तथा कार्मिक अधिकारी गोबिंद सिंह चुने गए। सहायक सचिव के लिए यहां के रिटायर मेल गार्ड सत्यनारायण तथा एसएसई आलोक सहगल निर्वाचित हुए। त्रिवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारी हित से जुड़े 12 प्रस्ताव भी पेश किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed