फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Direct flight will be available from Prayagraj to Jewar Airport, Jewar Airport is to be inaugurated soon.

Prayagraj : जेवर एयरपोर्ट के लिए प्रयागराज से मिलेगी सीधी फ्लाइट, जल्द होना है जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ

Tue, 06 Jan 2026 03:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Jan 2026 03:01 PM IST
सार

नोएडा में बन रहे जेवर एयरपोर्ट का जल्द ही शुभारंभ होना है। इस एयरपोर्ट से प्रयागराज की भी सीधी हवाई कनेक्टिविटी होगी। विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा प्रयागराज से जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Direct flight will be available from Prayagraj to Jewar Airport, Jewar Airport is to be inaugurated soon.
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नोएडा में बन रहे जेवर एयरपोर्ट का जल्द ही शुभारंभ होना है। इस एयरपोर्ट से प्रयागराज की भी सीधी हवाई कनेक्टिविटी होगी। विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा प्रयागराज से जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की जाएगी। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) के मार्च माह से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस उड़ान को शामिल किया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ होने के बाद प्रयागराज-जेवर विमान की समय सारिणी जारी की जाएगी।

विज्ञापन


जेवर एयरपोर्ट के लिए उड़ान शुरू होने से प्रयागराज से नोएडा या ग्रेटर नोएडा जाने वाले लोगों की राह आसान हो जाएगी। डीजीसीए के समर शेड्यूल में इस विमान के संचालन की मंजूरी दे दी गई है। मार्च माह के अंतिम सप्ताह से डीजीसीए का समर शेड्यूल प्रभावी हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली में लगने वाले जाम की वजह से नोएडा, ग्रेटर नोएडा के लोगों को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने में काफी समय लग जाता है। जेवर एयरपोर्ट के लिए प्रयागराज से सीधी विमान सेवा शुरू होने से लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए के समर शेड्यूल में प्रयागराज से जेवर के बीच सीधी उड़ान शामिल कर ली गई है। विमानन कंपनी इंडिगो यह उड़ान शुरू करेगी। यह विमान सेवा शुरू होने के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा, अलीगढ़, मथुरा जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। - राजेश चावला, निदेशक, प्रयागराज एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed