फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dip, story, donation and dakshina at the confluence on the full moon

पूर्णिमा पर संगम में लगाई डुबकी, कथा, दान-दक्षिणा

Thu, 27 May 2021 01:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 May 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dip, story, donation and dakshina at the confluence on the full moon
चंद्रग्रहण और पूर्णिमा के दौरान संगम क्षेत्र में स्नान को जुटी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : prayagraj

पूर्णिमा पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने संगम सहित गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाई। पूर्णिमा पर डुबकी के लिए श्रद्धालुओं का भोर से ही संगम तट पर पहुंचने का क्रम आरंभ हो गया था जो दोपहर बाद तक जारी रहा। परिवार संग संगम में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने पहले जल लेकर अर्घ्य दिया, फिर घाट किनारे ही पूजा अर्चना की। गंगापुत्र घाटिया संघ के कोषाध्यक्ष सलिकराम पांडेय बोले, स्नान-ध्यान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटियों के यहां चंदन लगवाया और उन्हें यथाशक्ति दान-दक्षिणा भी दी। अनेक घरों में पूर्ण़िमा पर श्री सत्य नारायण व्रत कथा के अतिरिक्त अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी कराए गए। 

विज्ञापन




वहीं वर्ष के पहले चंद्रग्रहण पर भी परंपरानुसार अनुष्ठान हुए। उप छाया ग्रहण होने के कारण नौ घंटे पहले सूतककाल की मान्यता तो नहीं रही लेकिन अपनी-अपनी मान्यता के अनुसार सूतक काल में अनेक मंदिरों के कपाट बंद रहे, जिन्हें शाम को मोक्ष के बाद ही अभिषेक-पूजन के बाद खोला गया। वैसे मोक्ष की कामना से ग्रहण काल में पाठ और जप का क्रम जारी रहा। चंद्रग्रहण के मोक्ष के बाद परंपरानुसार श्रद्धालुओं ने संगम सहित गंगा और यमुना केविभिन्न घाटों पर डुबकी भी लगाई। चंद्र ग्रहण के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने दान भी निकाला जिसे यथोचित पात्र (डोमराजा) को दिया गया। चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को घरों से बाहर निकलने नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed