{"_id":"644818ca776c65a51e086b75","slug":"dinesh-sharma-said-to-land-the-schemes-of-central-and-state-form-a-triple-engine-government-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनेश शर्मा बोले : केंद्र-प्रदेश की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए बनाएं ट्रिपल इंजन की सरकारः","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनेश शर्मा बोले : केंद्र-प्रदेश की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए बनाएं ट्रिपल इंजन की सरकारः
Tue, 25 Apr 2023 11:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:45 PM IST
सार
पूर्व डिप्टी सीएम ने योगी आदित्यनाथ सरकार की कानून व्यवस्था का बकान किया। कहा कि इस शहर में वह पहले भी आते रहे, लेकिन अब सीएम योगी के कारण आ रहे हैं। यहां गंगा, यमुना, सरस्वती का ही नहीं, सनातन संस्कृतियों का भी संगम है।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
\निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मंगलवार को पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने तीन अलग-अलग चुनावी सभाओं में विपक्षी दलों पर निशाना साधा। शंकर घाट, दारागंज और मीरापुर सब्जी मंडी चौराहे पर आयोजित जनसभाओं उन्होंने संगमनगरी में केंद्र-प्रदेश की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की जनता से अपील की।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम ने योगी आदित्यनाथ सरकार की कानून व्यवस्था का बकान किया। कहा कि इस शहर में वह पहले भी आते रहे, लेकिन अब सीएम योगी के कारण आ रहे हैं। यहां गंगा, यमुना, सरस्वती का ही नहीं, सनातन संस्कृतियों का भी संगम है। इस शहर में अगड़ा, पिछड़ा, दलित का भेदभाव नहीं है। यही एकजुटता संगम नगरी की ताकत है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी, तब कुंभ के दौरान गंदगी की वजह से विदेशी सैलानी गंगा स्नान नहीं कर सके थे। लेकिन, योगी सरकार में लोग गंगा जल से आचमन करने के साथ ही डुबकी भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा के राज में गुंडे के भय के कारण उद्योगपति प्रदेश में निवेश नहीं करते थे, लेकिन अब विकास के लिए बड़े -बड़े उद्योगपतियों ने 33 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है, जो आने वाले समय में यूरी की काया बदल देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश कि विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारना है तो प्रयागराज में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं क्योंकि जब ऊपर और नीचे एक सरकार होगी तभी विकास तीव्रता के साथ होगा। इस अवसर पर महापौर पद के प्रत्याशी उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत किया और जनता का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
इस मौके पर चुनाव संयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई,निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, गिरि शंकर प्रभाकर, यज्ञदत्त शर्मा, राजेंद्र मिश्रा, वरुण केसरवानी,राजेश केसरवानी, राजेश निषाद, मनोज कुमार कुशवाहा,अजय सिंह, भरत निषाद ,रणविजय सिंह, अभिषेक ठाकुर, साहिल अरोरा, एवं सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
मीरापुर की चुनावी सभा में पूर्व डिप्टी सीएम के साथ नजर आईं अभिलाषा
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की नाराजगी की चर्चा के बीच मंगलवार की शाम मीरापुर की चुनावी सभी में पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी पहुंचीं। उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के साथ मंच साझा किया। टिकट बंटवारे के बाद अभिलाषा गुप्ता पहली बार भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित किसी चुनावी सभा में नजर आई हैं। इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रर्साद मौर्य ने जब मेयर टिकट के आवेदकों के साथ बैठक की थी, तब भी अभिलाषा नहीं पहुंचीं थीं।