{"_id":"64497a3dbd326223c10c4106","slug":"dimple-yadav-and-jaya-bachchan-may-join-the-road-show-in-support-of-sp-candidate-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सपा प्रत्याशी के समर्थन में डिंपल यादव और जया बच्चन हो सकती हैं रोड शो में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सपा प्रत्याशी के समर्थन में डिंपल यादव और जया बच्चन हो सकती हैं रोड शो में शामिल
Thu, 27 Apr 2023 12:53 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:53 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी से मैनपुरी सांसद डिंपल यादव और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन निकाय चुनाव को लेकर प्रयागराज में रोड शो कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों का रोड शो 30 अप्रैल से दो मई के बीच किसी भी दिन हो सकता है।
विज्ञापन
डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी से मैनपुरी सांसद डिंपल यादव और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन निकाय चुनाव को लेकर प्रयागराज में रोड शो कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों का रोड शो 30 अप्रैल से दो मई के बीच किसी भी दिन हो सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद चुनाव प्रचार के लिए सर्वाधिक मांग इन्हीं दोनों महिला नेताओं की है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव भी निकाय चुनाव के लिए मेयर प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव और पार्षद प्रत्याशियों के लिए यहां एक बड़ी सभा कर सकते हैं। उनकी सभा शाम के समय केपी कॉलेज ग्राउंड में करवाए जाने की योजना बन रही है। वहीं, स्थानीय स्तर पर नेताओं ने एक ही दिन में शहर की तीनों विधानसभाओं में पूर्व सीएम अखिलेश की सभा करवाने की वकालत की है। इस बीच सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी 29 अप्रैल को प्रयागराज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पूरी ताकत झोंक रही है। अभी प्रदेश अध्यक्ष के प्रयागराज आगमन का कार्यक्रम मिला है। पार्टी के तमाम स्टार प्रचारक अगले सप्ताह तक आएंगे।
विज्ञापन