फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Digvijay Singh said: PM Modi has made a record of lying, he is targeting a community in the elections.

दिग्विजय सिंह बोले : पीएम मोदी ने झूठ बोलने का बनाया रिकॉर्ड, चुनाव में एक समुदाय को बना रहे निशाना

Thu, 16 May 2024 01:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 May 2024 01:17 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी नफरत की राजनीति कर रहे हैं। देश को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। एक समुदाय विशेष के लोगों को खुलेआम मंच से टारगेट किया जा रहा है। झूठ बोलने में पीएम माहिर हैं। इस बार भाजपा का सत्ता में लौटने का ख्वाब पूरा होने वाला नहीं है। 

विज्ञापन
Digvijay Singh said: PM Modi has made a record of lying, he is targeting a community in the elections.
दिग्विजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है। वह कई जनसभाओं में सीधे एक समुदायक का नाम लेकर उसको निशाना बना रहे हैं और नफरत की राजनीति कर रहे हैं। इसके बावजूद वह अपने बयान पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी धर्म के आधार पर जो राजनीति कर रहे हैं उसके परिणाम बहुत भयानक होने वाले हैं। वह समाज और देश को बांटने का कार्य कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह चुनाव दूसरे चुनाव से काफी अलग है। इस चुनाव में ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का भरपूर दुरुपयोग किया जा रहा है। देश का संविधान बदलने की तैयारी की जा रही है। घोटाले में डूबे अजीत पंवार को भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल करके उपमुख्यमंत्री पद दे दिया। दूसरी पार्टी के नेता भाजपा को भ्रष्टाचारी दिखते हैं। वही नेता जब भाजपा में जाता है तो साफ सुथरा हो जाता है। 

विज्ञापन

Digvijay Singh said: PM Modi has made a record of lying, he is targeting a community in the elections.
दिग्विजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी और बिहार भाजपा को करेगा सत्ता से बेदखल

कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है। यूपी और बिहार ने हमेशा पासा पलटा है। इस बार भी यही दो राज्य भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार हैं। कहा कि मोदी ने नफरत की राजनीति का जो जिन्न सत्ता हासिल करने के लिए बोतल से बाहर किया था अब वह जिन्न मोदी के चाहने पर भी बोतल में नहीं जा रहा है। आज नफरत की आग में पूरे देश को झोंका जा रहा है।

मोदी के अगले साल रिटायर होने के केजरवीवाल के बयान पर उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस कई सीटें जीत रही है। भाजपा का  क्लीन स्वीप करने का सपना पूरा नहीं होगा। कहा कि यदि गठबंधन चुनाव हारता है तो यह ईवीएम की ही देन होगी। भाजपा के लोग पिछली बार 300 पार कह रहे थे और सही हुआ। इस बार यह लोग 400 पार कह रहे हैं, इसका मतलब कि ईवीएम में गड़बड़ी कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed