फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Difficulty in getting certificate, PCS application stuck

प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कत, पीसीएस के आवेदन फंसे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
Difficulty in getting certificate, PCS application stuck
प्रमाणपत्र बनवाने में दिक्कत, पीसीएस के आवेदन फंसे ० लॉक डाउन में कहीं ऑफिस बंद तो कहीं अफसर ही नहीं मिल रहे ० अभ्यर्थियों ने यूपीपीएससी अध्यक्ष को दिया ज्ञापन, तिथि बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
प्रयारागज। पीसीएस-२०२० और एसीएफ/आरएफओ-२०२० के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन फंसे हुए हैं। दिव्यांगता का प्रमाणपत्र, इब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि बनवाने आ रही दिक्कतों के कारण अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष को ज्ञापन देकर मांग की है कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी जाए। पीसीएस-२०२० और एसीएफ/आरएफओ-२०२० के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया २१ अप्रैल से शुरू हुई थी। ऑनलाइन माध्मय से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि १८ मई और ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि २१ मई निर्धारित की गई थी। लॉक डाउन के कारण अभ्यर्थी आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे थे, सो आयोग ने १५ मई को विज्ञप्ति जारी करते हुए आवेदन की तिथि बढ़ा दी। ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि दो जून और ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि चार जून निर्धारित की गई। हालांकि इससे भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। नियम है कि जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा में दिव्यांगता का प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि लगाना है, आवेदन करते वक्त संबंधित अभ्यर्थियों के पास ये प्रमाणपत्र होने चाहिए। लॉक डाउन में तमाम कार्यालय बंद बड़े हैं और जो कार्यालय खुले हैं, वहां के अधिकारी और कर्मचाारी कोरोना योद्धा के रूप में ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्रों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कहीं दफ्तर में ताला लगा है तो कहीं अफसर नहीं मिल रहे हैं। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय एवं अन्य प्रतियोगी छात्रों ने आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन देकर मांग की है कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए, ताकि प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटक रहे अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित न रह जाएं। साथ ही अध्यक्ष से यह अपील की गई है कि वह जिलाधिकारियों को इस आशय का पत्र प्रेषित करें, जिससे अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र बनवाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed