{"_id":"5d906fd68ebc3e01740f6593","slug":"diesel-petrol-godown-catches-fire-in-pratapgarh-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डीजल-पेट्रोल के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का तेल जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डीजल-पेट्रोल के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का तेल जलकर खाक
Sun, 29 Sep 2019 02:18 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हथिगंवा थाना क्षेत्र स्थित तेल के गोदाम में अचानक आग लग जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई। फूलमति बिसहिया गांव के लालता गुप्ता के गोदाम में भारी मात्रा में किरासन तेल और पेट्रोल व डीजल में रविवार सुबह आग लग गई। घटना में करोड़ों रुपए का तेल जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काबू पाने में जुट गई। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद गोदाम में लगी आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तबतक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन