फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   died in allahabad

तंगहाली ने ले ली रामरती की जान

Tue, 03 Jan 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद। Updated Tue, 03 Jan 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
died in allahabad
अजवाइन से दूर करें मोटापा
कोरांव तहसील के ग्राम पूरा दत्तू के मजरा खौरिया गोबरा में तंगहाली ने महिला की जान ले ली। भीषण ठंड में उसके घर में एक कम्बल तक नहीं था। कोटे का राशन भी नहीं मिलता था। तंगहाली के कारण अक्सर भूखे पेट सोना पड़ता था। चर्चा है कि भूख और ठंड से उसकी मौत हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने इसकी जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


ग्राम सभा पूरा दत्तू के मजरा खौरिया गोबरा में पिज्जू लाल का घर कोठरी में सीमित है। वह मजदूरी करके अपना और अपनी पत्नी रामरती (40) का पेट पालता था। रामरती की रविवार रात मौत हो गई। घर में खाने की कोई सामग्री नहीं थी। बिस्तर न होने की वजह से दोनों पुआल डालकर सोते थे। आधी रात को रामरती की सांसें थम गईं। पिज्जू सुबह होने का इंतजार करने लगा। सुबह उसने गांव के लोगों को रामरती की मौत के बारे में बताया।
विज्ञापन


गांव वालों की मदद से पिज्जू ने घर के पास ही रामरती का अंतिम संस्कार कर दिया। गृहस्थी के नाम पर घर में पांच रुपये का नमक का पैकेट, एक डिब्बे में मिट्टी का तेल, पुराना खाली बक्सा, टूटा ताला, एक लोटा, एक थाली, एक करछुल और कुछ बर्तन मिले। पिज्जू कहा कहना है कि वह और उसकी पत्नी तंगहाली में जीवन बिता रहे थे। सरकार की ओर से कम्बल बंटा लेकिन उन्हें नहीं मिला। कोटे का राशन भी कभी नहीं मिला। मामले में कोरांव के एसडीएम कुलदेव सिंह का कहना है कि तहसीलदार को जांच का निर्देश दिए गए हैं। लेखपाल से जांच कराकर आर्थिक स्थिति के आधार पर सरकारी सहायता पीड़ित परिवार को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed