फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dial hundred man dead due to Heart Attack

हार्ट अटैक से डायल 100 के एचसीपी की मौत

Sun, 03 Nov 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dial hundred man dead due to Heart Attack
Dial hundred man dead due to Heart Attack
धूमनगंज स्थित कमरे में बिगड़ी तबीयत
विज्ञापन

प्रयागराज। धूमनगंज में रहने वाले डायल 100 के एचसीपी रंजन सिंह(58) की शनिवार भोर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

रंजन मूल रूप से फतेहपुर जिले के हसनपुर के रहने वाले थे। शहर में उनकी तैनाती खुल्दाबाद डायल 100 में थी। धूमनगंज में वह किराये के कमरे में रहते थे, जबकि परिवार गांव में रहता था। पत्नी उनके साथ रहती थीं, लेकिन दीपावली पर वह भी घर चली गई थीं। शुक्रवार रात आठ बजे ड्यूटी खत्म कर वह कमरे पर पहुंचे और सो गए। भोर में तीन बजे के करीब उनके सीने में तेज दर्द हुआ। सूचना पर करीब में ही रहने वाली बेटी व दामाद पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने फतेहपुर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर साथी पुलिसकर्मी गमगीन रहे। हालांकि उनके बीच यह भी चर्चा रही कि रोजाना 12 घंटे व रविवार को लगातार 18 घंटे की ड्यूटी पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बीमार बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed