{"_id":"5ef4f5ab8ebc3e42f8015899","slug":"diabetic-retonopathy-center-to-be-opened-in-mdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीआई में डायबिटिक रेटोनोपैथी सेंटर खुलेगा, स्वास्थ्य मंत्री ने दी प्रयागराज को सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीआई में डायबिटिक रेटोनोपैथी सेंटर खुलेगा, स्वास्थ्य मंत्री ने दी प्रयागराज को सौगात
Fri, 26 Jun 2020 12:36 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
मधुमेह पीड़ित लोगों को आंखों का इलाज कराने के लिए अब एम्स दिल्ली और शंकर नेत्रालय चेन्नई नहीं जाना होगा। संगमनगरी के मनोहर दास क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में डायबिटिक रेटेनोपैथी सेंटर स्थापित होगा। प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में स्थापित होने वाले सेंटरों में प्रयागराज भी शामिल होगा।
यह जानकारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बृहस्पतिवार को यहां दी। उन्होंने सेंटर के लिए दो करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की है। मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल के कोविड वार्ड समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने आए मंत्री सुरेश खन्ना ने प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह और विभागाध्यक्षों के साथ हुई बैठक में इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेरठ, केजीएमयू लखनऊ के अलावा प्रयागराज के एमडीआई में सेंटर स्थापित किए जाएंगे।