{"_id":"5ec048847093fe3f947db3ba","slug":"dhumanganj-massacre-khunnus-was-with-sister-and-parents-about-property-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमनगंज हत्याकांडः प्रॉपर्टी को लेकर भी बहन-मां-बाप से थी खुन्नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमनगंज हत्याकांडः प्रॉपर्टी को लेकर भी बहन-मां-बाप से थी खुन्नस
Sun, 17 May 2020 01:39 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज में इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी तुलसीदास समेत चार लोगों की हत्या में गिरफ्तार महिला समेत चार आरोपी शनिवार को जेल भेज दिए गए। उधर यह बात भी सामने आई है कि आतिश अवैध संबंध के साथ ही प्रॉपर्टी को लेकर भी बहन व मां-बाप से खुन्नस खाया हुआ था।
सुपारी देकर इस हत्याकांड को अंजाम दिलाने वाला कारोबारी का बेटा आतिश प्रेमिका को लेकर तो परिजनों से नाराज चल ही रहा था। प्रॉपर्टी को लेकर भी वह बहन व मां-बाप से खुन्नस खाया था। दरअसल वह भोला का पुरवा में 250 वर्ग गज जमीन पर मकान बनवा रहा था। लेकिन वह इसके लिए रुपये दुकान से ही निकालता था और इसकी जानकारी भी पिता को नहीं देता था।
अवैध संबंध की बात सामने आने पर माता-पिता ने प्रीतमनगर स्थित प्रॉपर्टी बहन के नाम करने की बात कही तो उसका माथा ठनक गया। उधर बहन की शादी भी तय हो गई थी। उसे लगा कि प्रॉपर्टी हाथ से निकली तो वह कहीं का नहीं रह जाएगा क्योंकि जमीन भी उसने लोन पर ली थी। इस संबंध में कारोबारी ने एक रिश्तेदार को भी जानकारी दी थी और उसे घर भी बुलाया था। उधर एक और चौंकाने वाली बात यह है कि आतिश के रवैये से उसकी पत्नी प्रियंका इतनी सशंकित थी कि वह उसकी दी या हाथों से बनी कोई चीज नहीं खाती थी।