फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   dhoomanganj crime news

ट्रांसपोर्टर के घर रात में फिर पहुंचे दबंग, फेंकी बोतलें

Mon, 17 Feb 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
dhoomanganj crime news
dhoomanganj crime news
घूमनगंज में घटना, 12 दिन पहले हुई थी फायरिंग
विज्ञापन

प्रयागराज। धूमनगंज के प्रीतम नगर में ट्रांसपोर्टर निखिल चतुर्वेदी के घर के बाहर आधी रात पहुंचे दंबगों ने फिर उत्पात किया। गालीगलौज करते हुए उनके घर में पत्थर और बीयर की केन फेंकी। 12 दिन पहले भी बाहर खड़ी उनकी कार पर फायरिंग हुई थी। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
ट्रांसपोर्टर निखिल प्रीतमनगर की एचआईजी कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी की रात सफेद रंग की कार उनके घर के बाहर आकर रुकी। जिसमें से चार युवक उतरे जिन्होंने शराब पी रखी थी। युवकों ने कार से उतरते ही गालीगलौज शुरू कर दी और फिर शराब की खाली बोतलें घर की ओर फेंकी। इसके बाद भाग निकले। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई जिसमें युवक बोतलें फेंकते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि इससे पहले चार फरवरी को घर के बाहर खड़ी उनकी कार पर बुलेटसवार तीन युवकों ने फायरिंग की थी। जिसमें मुकदमा भी दर्ज है। यही नहीं इससे पहले भी उनके घर पर तीन बार फायरिंग-बमबाजी की जा चुकी है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई धूमनगंज पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले में सीओ वृजनारायण सिंह का कहना है कि फुटेज से बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed