फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dhanteras 2022 market of Dhanteras is decorated, today it will rain, two days is the time for shopping

Dhanteras 2022 : सज गया धनतेरस का बाजार, आज होगी धनवर्षा, दो दिन है खरीदारी का मुहुर्त

Sat, 22 Oct 2022 01:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Oct 2022 01:13 AM IST
सार

नाम के अनुरूप ही धनतेरस पर कारोबारियों ने धनवर्षा की उम्मीद जताई है। आने वाले दिनों इस बार शादी विवाह के कई मुहूर्त हैं। इस वजह से पर्व पर  ऑटो मोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, फर्नीचर और मोबाइल बाजार की चांदी होने के आसार है।

विज्ञापन
Dhanteras 2022 market of Dhanteras is decorated, today it will rain, two days is the time for shopping
Prayagraj News : धनतेरस की पूर्व संध्या पर सजी दुकानें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पांच दिवसीय दीप पर्व की शुरूआत शनिवार को धनतेरस से हो रही है। इस बार शुभ मुहूर्त  22 और 23 अक्तूबर को हैं। दो दिन के इस पर्व को कारोबारी अपने लिए तोहफा मान रहे हैं। ऐसे में तमाम कारोबारियों को रिकॉर्ड बिक्री का अनुमान है। सराफा बाजार में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। जहां एक ओर पर्व के पहले ही दुकानें सजा दी गईं हैं तो वहीं दूसरी ओर तमाम कारोबारियों ने नए सिक्कों के साथ स्टॉक फुल कर लिए हैं। वहीं ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक कारोबार भी झिलमिला रहा है। 

विज्ञापन



नाम के अनुरूप ही धनतेरस पर कारोबारियों ने धनवर्षा की उम्मीद जताई है। आने वाले दिनों इस बार शादी विवाह के कई मुहूर्त हैं। इस वजह से पर्व पर  ऑटो मोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, फर्नीचर और मोबाइल बाजार की चांदी होने के आसार है। बाजार के जानकार यह मानकर चल रहे हैं कि इस बार धनतेरस के मौके पर ही प्रयागराज में एक हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स सेग्मेंट ज्यादा चढ़ सकता है। दो हजार से ज्यादा दो पहिया वाहनों की डिलीवरी शोरूम संचालक दे सकते हैं। वहीं सेमी कंडक्टर की चिप की किल्लत के बावजूद धनतेरस पर ही 500 से ज्यादा कार की डिलीवरी का अनुमान है। 

विज्ञापन

चमक रहे चांदी के सिक्के
धनतेरस के मौके पर बुलियन और सराफा को रिकार्ड तोड़ बिक्री की उम्मीद है। बुकिंग और बिक्री का अनुमान लगाया जाए तो इस बार कीर्तिमान बन सकता है। चांदी में बिक्री इस बार अच्छी हो सकती है। आभूषण की तमाम रेंज इस बार बिक्री को और बढ़ा सकती है। सोने के अनुकूल भाव के कारण बिस्किट की भी डिमांड है। राणा ज्वैलर्स, राजवंश, न्यू सिसोदिया जेम्स, भगतराम जयनारायण, मनमोहन दास ज्वैलर्स, मनमोहन ज्वैल्स, तनिष्क, लक्ष्मी ज्वैलर्स समेत तमाम नामी ज्वैलर्स अपने यहां ग्राहकों को अच्छा ऑफर दे रहे हैं।

इलेक्ट्रिानिक बाजार में एलईडी की डिमांड
शहर के इलेक्ट्रानिक बाजार में एलईडी की उन्नत रेंज का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। अनुमान है कि जिले भर में एक हजार से ज्यादा एलईडी धनतेरस पर बिक सकती हैं। फ्रिज के महंगे वर्जन भी बुक हुए हैं। वॉशिंग मशीन की महंगी वैराइटी छाई हुई है। लोग ऐसे सामान चाहते हैं, जिनसे उनके काम आसान हो सकें। केके सेल्स, आशा एंड कंपनी, मेगा इलेक्ट्रानिक्स, एलजी शॉप समेत तमाम नामी शोरूम में लोग शुक्रवार को भी एडवांस बुकिंग के लिए पहुंचे। केके सेल्स के केके श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोगों ने शुक्रवार को ही अपने सामान की डिलीवरी ले ली। 

विज्ञापन

गांव में बाइक तो शहर में स्कूटर का जलवा
ऑटोमोबाइल कंपनियों ने एक बार फिर धनतेरस की बंपर तैयार की है। दो प्रमुख कंपनियों के वाहनों की अच्छी बुकिंग हुई है। एक कंपनी की बाइक ज्यादा बुक हुई हैं। दूसरी स्कूटर में आगे है। वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों के दोपहिया वर्जन सुपरहिट हो रहे। बैटरी पर पांच साल की वारंटी ने इस सेग्मेंट को आगे दिया है। चार पहिया वाहनों की तरक्की में सेमीकंडक्टर चिप बाधा बनी हुई है। हालांकि दो कंपनियों ने एसयूवी की कमी को पूरा किया है। लेकिन देश के दो बड़े ब्रांड की एसयूवी को धनतेरस पर खरीद पाना टेढ़ी खीर है। युनाइटेड ऑटोमोबाइल्स के विंकेश गुलाटी ने बताया कि पर्व के मौके पर महिंद्रा के तकरीबन 100 चार पहिया वाहन वह डिलीवर कर सकते हैं। कान्हा मोटर्स, सरस्वती मोटर्स, जीएस ड्रीम होंडा, युनाइटेड बजाज आदि शोरूम में काफी लोगों ने एडवांस बुकिंग करवाई।

रियल स्टेट में भी कटेगी चांदी
रियल एस्टेट सेक्टर को इस बार अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी में सौदे तो हो ही रहे हैं, तैयार फ्लैट के लिए भी अब खरीदार मिलने लगे हैं। लेकिन ज्यादा बिक्री सस्ती प्रॉपर्टी की है। मध्यम वर्गीय को हाथों हाथ ग्राहक मिल रहे हैं। कॉमर्शियल प्रॉपर्टी का बाजार भी इस बार पहले से अधिक चल रहा है।



स्टील के बर्तनों की खनक कायम
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना सर्वाधिक शुभ माना जाता है। बाजार में स्टील के बर्तन की खनक अब भी कायम है। स्टील में तेजी का असर नहीं है। दस से पंद्रह फीसदी महंगे होने के बावजूद बर्तनों की बड़ी रेंज बुक हुई है। धनतेरस के लिए तमाम प्रकार के सेट बुक हो रहे हैं। उपकरणों की रेंज को भी रिस्पॉन्स मिल रहा। गुरु प्रसाद हीरा लाल के शशांक जैन ने बताया कि इस बार बाजार अच्छा जाने की उम्मीद है। 


लाई, लावा और मिठाई की बिक्री हुई तेज
धनतेरस के पहले ही बाजार में लाई, लावा और मिठाई की बिक्री तेज हो गई है। पर्व पर एक दूसरे को मिठाई देने का प्रचलन है। इस वजह से तमाम नामी दुकानों पर लोगों ने मिठाई आदि की खरीद फरोख्त शुक्रवार से ही शुरू कर दी। मेवे के गिफ्ट पैक की भी बिक्री बीते दो दिन से ज्यादा हो रही है। बाजार में 600 रुपये से लेकर पांच हजार तक के मेवे के गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं। उधर शाहगंज  झालर मार्केट में भी आज खासी चहल पहल रही। भीड़ की वजह से वहां सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा  दिया गया। सजावटी सामान, दीपक आदि की भी आज  खूब बिक्री हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed