फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Devotees pulled God's chariot with the rope of Neh, Lord Jagannath went out to visit Nandighosh with his famil

प्रयागराज : नेह की डोरी से भक्तों ने खींचा भगवान का रथ, नंदीघोष पर सपरिवार सवार होकर दर्शन देने निकले प्रभु जग

Wed, 21 Jun 2023 04:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 04:57 PM IST
सार

जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में रथयात्रा मंगलवार को भव्यता और दिव्यता के साथ निकाली गई तो आस्था की लहरें उफान मारने लगीं। भगवान जगन्नाथ को नंदीघोष रथ पर उनकी बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र के साथ विराजित कराया गया।

विज्ञापन
Devotees pulled God's chariot with the rope of Neh, Lord Jagannath went out to visit Nandighosh with his famil
जगन्नाथ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भगवान और भक्तों के अटूट प्रेम का ऐसा रिश्ता शायद ही कहीं देखने को मिले। औषधीय काढ़े के भोग से पखवारे भर बाद प्रभु जगन्नाथ स्वस्थ हुए तो दर्शन-पूजन के लिए भक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। आरती के बाद फूलों से सुसज्जित नंदी घोष रथ पर भगवान सपरिवार सवार हुए, तो भक्तों का भाव देखते बना। नेह की डोरी से भगवान का रथ खींचकर भक्त निहाल हुए। जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में रथयात्रा मंगलवार को भव्यता और दिव्यता के साथ निकाली गई तो

विज्ञापन


आस्था की लहरें उफान मारने लगीं। भगवान जगन्नाथ को नंदीघोष रथ पर उनकी बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र के साथ विराजित कराया गया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद रीता बहुगुणा जोशी, ब्रह्मचारी श्रीधरानंद, महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि,भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, जय शिवसेना के अध्यक्ष ओंकारनाथ त्रिपाठी, कुमार नारायण ,सतीश चंद्र केसरवानी, उमेश चंद्र जायसवाल, अनिल गुप्ता अन्नू भैया, पूर्व विहिप संगठन महामंत्री मनोज श्रीवास्तव, रईस चंद्र शुक्ला, विजय वैश्य,राजेश केसरवानी अमर वैश्य मुन्ना भैया, भाजपा काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री सैफुल अब्बास ने रथ की आरती उतारी। भगवान जगन्नाथ राजस्थानी रत्नजड़ित पोशाक में वृंदावन का रजत मोर मुकुट धारण किए हुए थे।
विज्ञापन


नगर भ्रमण के दौरान प्रभु जगन्नाथ ने भक्तों को त्रैलोक्यमोहिनी स्वरूप में दर्शन दिया। रथ यात्रा में विजय ध्वज, डीजे बैंड, सहारनपुर का बैंड बाजा, पाइप बैंड, नगाड़ा के साथ गणेश भगवान, खाटू श्याम,हनुमान,पांचों पांडव, ऐरावत हाथी, राधा कृष्ण की झांकियां हर किसी का ध्यान खींचती रहीं। भगवान कृष्ण के महारास के अलावा शेष अवतार नारायण, नरसिंह भगवान गरुड़ देव, मां काली की झांकी भी शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा का संचालन त्रिलोकी केसरवानी ने किया। रथयात्रा में जयराम गुप्ता ,दाऊ दयाल गुप्ता ,गगन दास गुप्ता, गीता गुप्ता, अनीता राज, प्रमोद जायसवाल,हैप्पी कसेरा राम सजीवन ,शुभम अग्रवाल प्रबोध मानस,अरुण साहू, दिव्यांशु, रजत कसेरा, शोभित कसेरा, मोहित कुशवाहा , रामलाल गर्ग,सुनील टंडन ,गीता गुप्ता, ,नेम यादव, अनूप मिश्रा, अनिल केसरवानी राजू गुप्ता अभिलाष केसरवानी, रवि शुक्ला नीरज केसरवानी अजय अग्रहरि कमलेश केशरवानी सुमित केसरवानी पवन गौड़ समेत सैकड़ों भक्त पीत वस्त्र में नाचते गाते चल रहे थे। ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, मंत्री गगन गुप्ता और संयोजक बसंत लाल आजाद के नेतृत्व में रथयात्रा निकाली गई।

मुसलमानों ने रथयात्रा का किया स्वागत

बहादुरगंज में रथयात्रा पहुंची तो वहां पहले से इंतजार में खड़े मुस्लिम समाज के लोगों ने भगवान जगन्नाथ के रथ का इस्तकबाल किया। हिंदू-मुस्लिम सद्भाव मंच के अध्यक्ष इरशाद उल्ला ने जगन्नाथ यात्रा कमेटी के लोगों को माला पहनाई। कमेटी के बसंत लाल आजाद, कृष्ण भगवान केसरवानी, संतोष आनंद ने इसे तहजीब की मिसाल बताया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से व्यापारी नेता हरिंदर पाल सिंह, मोहम्मद शाहिद कुरैशी, मोहम्मद जकी, इमरान, मोहम्मद राजी, फरीद खान, कमरुल अंसारी, अनूप पांडेय, सुशील मालवीय, आशीष रावत उपस्थित रहे।

शाहगंज सब्जी मंडी से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा

भगवान आनंद बिहारी की राधा कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शाम 4:30 बजे मंदिर परिसर से उठकर शोभायात्रा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट शाहगंज, जानसेनगंज, घंटाघर, कोतवाली, ठठेरी बाजार, सब्जी मंडी होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। इस शोभायात्रा में रथ पर प्रभु जगन्नाथ के साथ बलभद्र, सुभद्रा भी विराजमान थे। शोभायात्रा में ओम प्रकाश चौरसिया, गौरी शंकर वर्मा, महेंद्र चौरसिया, दिनेश सोनकर ,आनंद बिहारी त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी ,भरत कन्नौजिया, शिवम राठौर, शरद राठौर, सीताराम चौरसिया समेत तमाम लोग शामिल थे। पुजारी पं. दिगंबर प्रसाद त्रिपाठी ने आरती पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed