Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Devotees flock to the Yamadvitiya fair on its opening day

Prayagraj News: यमद्वितीया मेले के पहले दिन भक्तों का लगा तांता

Wed, 11 Nov 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 11 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Devotees flock to the Yamadvitiya fair on its opening day
घूरपूर
यमुनापार के सबसे बड़े यमद्वितीया मेले के पहले दिन मंगलवार को भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। मेले में आए श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान कर सुजावनदेव मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। घूरपूर बाजार से भीटा जसरा तक लगभग चार किलोमीटर के क्षेत्र में फैले मेले का लोगों ने खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन

घूरपूर के समीप देवरिया भीटा की पहाड़ी पर लगने वाला यह ऐतिहासिक मेला संगम किनारे लगने वाले माघ मेले के बाद जिले का सबसे बड़ा आयोजन होता है। इस वर्ष भी मेले में प्रयागराज के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, जौनपुर और पड़ोसी मध्य प्रदेश के रीवा और सतना जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन

मेले में आए अधिकतर श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान करने के बाद नदी के मध्य स्थित प्रसिद्ध सुजावन देव मंदिर में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। मंदिर के मुख्य पुजारी ज्ञान गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में मंगलवार की भोर से ही लोग जुटना शुरू हो गए थे और देर रात तक श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में मिलती हैं घर गृहस्थी की सभी वस्तुएं
मेले में घर गृहस्थी की छोटी-बड़ी सभी सामग्री आसानी से उपलब्ध होती हैं। यही कारण है कि मेले में हर वर्ग और संप्रदाय के लोग जुड़ते हैं। केवल श्रद्धालु ही नहीं मेले में दूर-दूर तक के दुकानदार भी आते हैं। प्रतिवर्ष यहां मेरठ, अलीगढ़ आदि क्षेत्रों से लोहे के कारोबारी आते हैं तो राजस्थान के श्रीनगर और बीकानेर और विभिन्न क्षेत्रों से दुकानदार आते हैं।
पूजा के दौरान महिला की डेढ़ तोले जंजीर चोरी
मेले में चोर उचक्के भी सक्रिय रहे। सुजावन देव मंदिर में जलाभिषेक कर रही महिला श्रद्धालु के गले से उचक्कों ने डेढ़ तोले की सोने की जंजीर ही उड़ा दी। पीड़ित महिला नीतू सिंह निवासी अल्लापुर प्रयागराज ने बताया कि वह परिवार के साथ यमुना स्नान के बाद मंदिर में शिव की पूजा कर रही थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने उनके गले की डेढ़ तोले की सोने की जंजीर चोरी कर ली।
मोक्ष की कामना से जुटते हैं श्रद्धालु
घूरपुर। मेले में बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए जुटते हैं। चित्रकूट में दिवाली के दिन भगवान कामतानाथ को दीप-दान कर लौटे श्रद्धालु तब तक अपने घर नहीं जाते, जब तक वे भैया दूज को सुजावनदेव घाट पर पर यमुना स्नान न कर लें। मान्यता है कि आज के दिन जो यमुना स्नान करता है उसे मोक्ष प्राप्त होता है।

जाम में फंसकर हलाकान हुए लोग
प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी घूरपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे पुलिस की तैनाती की गई थी। दोपहर बाद मेले में अचानक भीड़ के बढ़ते दबाव के कारण यहां पुलिसकर्मी भी असहाय दिखे। एक समय तो यह स्थिति हो गई की घूरपुर चौराहा से भीटा पहाड़ी तक पूरी तरह रास्ता जाम हो गया।

घूरपूर

घूरपूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed