{"_id":"64d00623769cf2d40f06b304","slug":"devesh-mishra-was-felicitated-in-daraganj-allahabad-news-c-3-1-ald1036-193713-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दारागंज में देवेश मिश्र का किया गया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दारागंज में देवेश मिश्र का किया गया अभिनंदन
Mon, 07 Aug 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए जाने माने क्रिकेट कोच देवेश मिश्र का रविवार को दारागंज में अभिनंदन किया गया। आरसी मिश्र क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक दिनेश मिश्र के संयोजन में दारागंज चौराहे पर आयोजित समारोह में मधु चकहा ने बुके, संतोष निषाद ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उत्पल कुमार दास, कमलेश यादव, शिवानंद सिंह, पूर्व पार्षद राजेश श्रीवास्तव, अखिलेश त्रिपाठी, सिल्लू गिरि, उदयन पांडेय मस्ती, पंकज शुक्ल, रवि प्रकाश जायसवाल, योगेश वैश्य, आशुतोष मणि त्रिपाठी आदि ने भी माल्यार्पण और अंगवस्त्रम प्रदान करके अभिनंदन किया।
विज्ञापन