नहीं रुकने देंगे श्रृंगवेरपुर की विकास यात्रा : डिप्टी सीएम केशव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रृंगवेरपुर धाम की विकास यात्रा को रुकने नहीं देंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में श्रृंगवेरपुर धाम में जो भी विकास हो रहे हैंए वह पूर्व में कभी नहीं हुआ था। यह बातें शुक्रवार को श्रृंगवेरपुर महोत्सव के दूसरे दिन प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह विकास की यात्रा है जो भी संसाधन है वह प्रदेश के 24 करोड़ जनता का है मैंने वादा किया था कि 5 साल का मौका मिलेगा तो 50 साल का विकास सूद समेत करके देंगे। राम वन गमन मार्ग का कार्य बहुत जल्द शुरू हो जाएगा इसी के साथ गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद एक नया प्रयागराज बनेगा जो कई शहरों की दूरियों को कम करने का काम करेगा।
इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री का उड़न खटोला श्रृंगवेरपुर की धरती पर पहुंचा जिला अध्यक्ष अश्वनी दुबे की अगुवाई में सांसद केसरी देवी पटेलए फाफामऊ विधायक विक्रमाजीत मौर्य, जिला मंत्री रोहित केसरी, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ दुबे, अमरजीत कुशवाहा, कार्यक्रम आयोजक एवं जय श्री राम सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय तिवारी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, मंडल अध्यक्ष उमेश शुक्ल चंदन, टीएन सिंह, डॉ. प्रशांत गुप्ता, शारदा प्रसाद शुक्ल समेत भाजपा के 20 नेताओं ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्री रामघाट पहुंचकर गंगा पूजन व मां भगवती की आरती उतारी और दीप प्रज्वलित कर महोत्सव स्थल पहुंचे। जिला अध्यक्ष गंगापार अश्वनी दुबे, सांसद केसरी देवी पटेल ने भी लोगों को संबोधित किया। इस बीच जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। संचालन समिति के महामंत्री अरुण द्विवेदी ने किया, जबकि आभार कार्यक्रम संयोजक संजय तिवारी ने जताया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, समाज सेवी अटल त्रिपाठी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, विधायक प्रवीण पटेल, पूर्व चेयरमैन लालगोपालगंज प्रदीप केसरवानी, समिति के उपाध्यक्ष श्यामजी उपाध्याय, संजीव मिश्र ब्लाक प्रमुखपति कुंदन यादव, सांसद मीडिया प्रभारी उमेश तिवारीए जगदीश पटेल, श्रृंगवेरपुर प्रधान पति रामचंद्र फौजी आदि लोग उपस्थित रहे।
हेलीपैड स्थल पर जाने से पुलिस ने रोका तो खिन्न हुए कई नेता
शुक्रवार को श्रृंगवेरपुर महोत्सव में डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर के पहुंचने से पहले भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया था। सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ता हाथों में बुके लिए हेलीकॉप्टर का इंतजार कर रहे थे। हेलीपैड प्रांगण मैं पर्याप्त सुरक्षा कर्मी की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारी बिना अनुमति के किसी को अंदर जाने से रोक रहे थे। अधिकारियों का कहना था कि आयोजन समिति जिन पदाधिकारी व भाजपा नेताओं की सूची देगी। उन्हें ही अंदर लिया जाएगा। पुलिस की सख्ती के बाद कई कार्यकर्ता दिन हो गए। बाद में जिला अध्यक्ष गंगा पार अश्वनी दुबे आयोजक संजय तिवारी ने बैठकर करीब 20 लोगों का नाम पुलिस अधिकारियों को प्रस्तुत किया।