{"_id":"5a663f364f1c1b1d368b5dc4","slug":"development-of-a-dedicated-person-at-the-feet-of-mother-saraswati","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां सरस्वती के चरणों में समर्पित व्यक्ति का विकास निश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां सरस्वती के चरणों में समर्पित व्यक्ति का विकास निश्चित
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में सरस्वती पूजन समारोह आयोजित किया गया। सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों एवं आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती का पूजन किया। इस दौरान छात्रों को वसंत पंचमी का महत्व बताया गया। आचार्यों के कहा कि जो व्यक्ति मन को एकाग्र करते हुए मां सरस्वती के चरणों में स्वयं को समर्पित करता है, उसका विकास निश्चित होता है। देवी सरस्वती ने ज्ञान, कला एवं सभ्यता का विकास किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोमेश्वर साहू, शिशु वाटिका प्रमुख विजय उपाध्याय, च्वयन भार्गव, शरद गुप्ता, जगदीश सिंह, मोहनजी टंडन, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर सुमंत पांडेय आदि मौजूद थे। नैनी खरकौनी स्थित माधव ज्ञान केंद्र में प्रबंधक विजय मेहरोत्रा एवं प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर हवन, पूजन किया। पूजन कृपाशंकर पांडेय एवं राधेश्याम तिवारी के निर्देशन में हुआ। इसमें महेंद्र सिंह, राकेश सेठ, अर्चना वर्मा, वंदना सिन्हा, सविता त्रिपाठी, गीता सिंह, जयब्धिजा पांडेय, पद्मा सिंह, सुखसागर मिश्र, चंद्रजीत यादव आदि शामिल थे। कल्याणी देवी स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मां सरस्वती पूजन, भारतीय संस्कृति पर आधारित विद्यारंभ संस्कार एवं पाटी पूजन हुआ। प्रधानाचार्य विद्याधर द्विवेदी ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। संयोजन मंजूषा सिंह ने किया।
एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस एवं प्रबंधक प्रो.एमसी चट्टोपाध्याय की मौजूदगी में सरस्वती पूजन हुआ। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने देवी सरस्वती की शतनाम अर्चना की। इसके पहले सचिव प्रो.कृष्णा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रवींद्र गुप्ता, पूर्व प्राचार्य एवं निदेशक यूएन मिश्रा, प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने मां सरस्वती की पूजा की। कक्षा सात की छात्रा इशिता जायसवाल ने वसंत ऋतु की महत्ता और देवी सरस्वती के महात्मय पर लेख लिखे। अन्य छात्रों ने भजन प्रस्तुत किए। कक्षा पांच, छह एवं सात के विद्यार्थियों ने पर्यावरण पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ को याद करते हुए भावांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
पतंजलि ऋषिकुल में भी वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। यहां सरस्वती पूजन में सभी विद्यार्थी, शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए। प्रधानाचार्य मोनिका दत्त ने अतिथियों का स्वागत किया। नन्हें विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं वसंत ऋतु पर कविताएं प्रस्तुत कीं। नारायण आश्रम शिवकुटी स्थित श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल एवं कॉलेज में सरस्वती पूजन एवं भजन हुआ। प्रबंधक श्री भगवान पांडेय, प्रधानाचार्य रविंदर बिरदी समेत शिक्षकों, कर्मचारियों ने सरस्वती पूजन एवं हवन किया। चौफटका स्थित इलाहाबाद पब्लिक स्कूल में भी विधि विधान से सरस्वती पूजन आयोजित किया गया। इसमें चेयरमैन विजय नारायण पांडेय, प्रबंधक मधु पांडेय, निदेशक राजीव मिश्रा एवं प्रधानाचार्य अनिता मिश्रा मौजूद थीं।