फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Details of surplus teachers will be visible on the portal from today

Prayagraj : आज से पोर्टल पर दिखेगा सरप्लस शिक्षकों का विवरण, बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में समायोजन

Fri, 02 Aug 2024 01:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 01:28 PM IST
सार

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के समायोजन का आदेश 26 जून को बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने जारी किया था। उस समय शिक्षकों ने 31 मार्च की छात्र संख्या के आधार पर समायोजन का विरोध किया था। वह 30 सितंबर तक की छात्र संख्या के आधार पर समायोजन को मांग कर रहे थे। कुछ शिक्षक इसके खिलाफ कोर्ट भी गए थे।

विज्ञापन
Details of surplus teachers will be visible on the portal from today
शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 31 जुलाई तक मानव संपदा पोर्टल पर छात्र संख्या का विवरण अपलोड कर दिया गया है। अब दो अगस्त से सरप्लस शिक्षकों का विवरण पोर्टल पर दिखने लगेगा। समायोजन की प्रक्रिया सात अगस्त तक पूरी करनी होगी।

विज्ञापन


प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के समायोजन का आदेश 26 जून को बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने जारी किया था। उस समय शिक्षकों ने 31 मार्च की छात्र संख्या के आधार पर समायोजन का विरोध किया था। वह 30 सितंबर तक की छात्र संख्या के आधार पर समायोजन को मांग कर रहे थे। कुछ शिक्षक इसके खिलाफ कोर्ट भी गए थे।
विज्ञापन


इसलिए यह प्रक्रिया कुछ दिन टल गई। पिछले दिनों 30 जून को छात्र संख्या के आधार पर समायोजन का आदेश जारी किया गया। आदेश के क्रम में छात्रों का विवरण 30 जुलाई तक मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। अगले दिन उसकी त्रुटियां दूर की गईं। एक अगस्त को एनआईसी से सरप्लस शिक्षकों का विवरण तैयार किया गया। साथ ही कम शिक्षक वाले विद्यालयों का भी विवरण बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापकों के समायोजन का क्रम उनकी वरिष्ठता के आधार पर बनाया गया है। दो से चार अगस्त तक वेबसाइट https://interdistricttransfer.upsdc.gov.in पर आवश्यकता वाले विद्यालयों की सूची और सरप्लस शिक्षकों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। इस पर तीन से पांच अगस्त तक शिक्षकों से आपत्ति लेकर उसका निस्तारण किया जाएगा।


उसके बाद सरप्लस शिक्षकों से अधिकतम 25 विद्यालयों का विकल्प सात अगस्त तक लिया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होते ही समायोजन ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा। सचिव सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि यह प्रक्रिया निर्धारित अवधि में पूरी की जाएगी, जिससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड छात्र संख्या में कोई त्रुटि न हो, इसका प्रमाण पत्र बीएसए से लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed