{"_id":"5d9b7d428ebc3e0144721f43","slug":"deputy-cm-reiterated-talk-of-building-ram-temple-in-ayodhya-soon-allahabad-news-ald2569536158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ललिता और अलोप शंकरी में डिप्टी सीएम ने नवाजा शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ललिता और अलोप शंकरी में डिप्टी सीएम ने नवाजा शीश
विज्ञापन
deputy cm reiterated talk of building ram temple in ayodhya soon
डिप्टी सीएम ने दोहराई अयोध्या में जल्द राम मंदिर निर्माण की बात
मां ललिता और अलोप शंकरी के दरबार में में डिप्टी सीएम ने नवाया शीश
प्रयागराज। कौशांबी के बाद प्रयागराज में भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के शीघ्र शुरू होने की बात कही। यहां कटरा में कटरा रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तो होना ही है।
समारोह में उन्होंने स्मारिका का विमोचन करने के बाद कहा कि रामलीला के माध्यम से हम सभी को मर्यादा का पालन सीखने का संकल्प लेकर ही घर जाना चाहिए। यही भारतीय संस्कृति है। उन्होंने उपस्थित जनमानस से कहा कि अयोध्या में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के प्राकट्य स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होने की बात कही। इसके पूर्व सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शारदीय नवरात्र के आखिरी दिन मीरापुर स्थित सिद्धपीठ मां ललिता देवी और अलोपी बाग में मां अलोप शंकरी के दरबार में जाकर अपना शीश नवाया। शाम को सर्किट हाउस पहुंचने पर डिप्टी सीएम को कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए सब को विजयदशमी के पावन पर्व की बधाई दी। वहां उपस्थित जनता की समस्याओं का प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए समस्याओं का निस्तारण हेतु अधिकारियों से दूरभाष पर भी वार्ता की। इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पूर्व विधायक दीपक पटेल, रणजीत सिंह, संजय गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे। भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि डिप्टी सीएम मंगलवार सुबह दस बजे सर्किट हाउस में आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद टैगोर टाउन में डा. एलएस ओझा के नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।