फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said: The opposition is in ICU, do not give them oxygen by voting for them, earlier there use

डिप्टी सीएम केशव बोले : विपक्ष आईसीयू में है, इन्हें वोट देकर ऑक्सीजन मत दीजिए, पहले यूपी में होते थे दंगे

Wed, 15 May 2024 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 May 2024 07:15 PM IST
सार

कौशाम्बी संसदीय सीट से सांसद व भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में पहुंचे केशव ने का हेलीकॉप्टर से उतरने पर भाजपा नेताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जय श्रीराम से अपने भाषण की शुरुआत की।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: The opposition is in ICU, do not give them oxygen by voting for them, earlier there use
सिराथू में जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिराथू विधानसभा क्षेत्र के सैनी कस्बे में स्थित कृषि मैदान में बुधवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर जमकर तीखा हमला बोला। केशव ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ये सारी पार्टियां आईसीयू में हैं। इसलिए इनको अपना वोट देकर इन्हे ऑक्सीजन मत दीजिए। यह लोग पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने नहीं गए और माफिया मुख्तार अंसारी की कब्र पर फूल चढ़ाने पहुंचे थे।

विज्ञापन


कौशाम्बी संसदीय सीट से सांसद व भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में पहुंचे केशव ने का हेलीकॉप्टर से उतरने पर भाजपा नेताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जय श्रीराम से अपने भाषण की शुरुआत की। मौर्य ने कहा कि कौशाम्बी लोकसभा में विनोद सोनकर प्रत्याशी नहीं हैं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के प्रत्याशी हैं, इसलिए आप अपना वोट खराब मत करिए और अपना आशीर्वाद देकर मोदी सरकार को देकर भारी बहुमत से जिताइए।

विज्ञापन

केशव प्रसाद ने आगे कहा कि कई ऐसे अवसर आते हैं जब आपको पछताना पड़ता है, इसलिए इस बार का लोकसभा का चुनाव ऐसा नहीं है, जिसमें आप बाद में पछताएं इसलिए मजबूत भारत और सबका साथ सबका विकास के लिए मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दीजिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी का अस्तित्व नहीं बचेगा। क्योंकि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा 80 सीट पाने जा रही है। इस लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा कांग्रेस मुक्त प्रदेश होगा। कौशाम्बी में विकास के मुद्दे पर डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र में सरकार बनाने में सहयोग करें। जनपद में दो सौ साल का विकास होगा। कौशाम्बी का विकास रुकेगा नहीं। जब गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बनता है तो वह देश की सेवा करता है। 

सरायअकिल एक हजार लोगों का मुकदमा वापस- केशव

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यकाल में दंगे हुआ करता थे। सरायअकिल कस्बे के एक हजार लोग 31 साल पहले हुए दंगे का मुकदमा झेल रहे थे। जिसे सरकार ने वापस ले लिया है। कहा 2022 के चुनाव में थोड़ी सी चूक से हम तीनों विधान सभा सीट हार गए थे। इस बार कोई गलती नहीं होनी चाहिए। 400 पार में कौशाम्बी से विनोद सोनकर को सांसद बनाकर दिल्ली भेजना होगा। समाजवादी पार्टी में सूची बनाई जाती थी। गरीब को अमीर की सूची में रखा जाता था।

भाजपा सरकार में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, मुफ्त उज्ज्वला गैस वितरित करने का काम किया है। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि सपा उम्मीदवार के पिता 25 साल से विधायक हैं। जब वह कैबिनेट मंत्री थे तो चायल के लोग उनके पास काम लेकर जाते थे, तो वह बोलते थे कि मै मंझनपुर का विधायक हूं। दो साल से विधायक हैं कोई भी काम करवाने के लिए जाता है तो वो काम करने के बजाय कहते हैं कि हमार सरकारय नहीं आय, मोर कोउ सुनय वाला नहीं आय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed