फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said: No power can ban Bajrang Dal and Bajrang Bali

डिप्टी सीएम केशव बोले : बजरंग दल और बजरंग बली को कोई ताकत नहीं कर सकती बैन

Thu, 04 May 2023 08:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 May 2023 08:36 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोई भी ताकत बजरंग दल और बजरंग बली पर बैन नहीं लगा सकती है। कांग्रेस ने जो पाप किया है उसे उसकी सजा मिलेगी। डिप्टी सीएम ने यह बातें संवाददाताओं के समक्ष महर्षि वाल्मीकि इंटर काॅलेज के गेट के बाहर कहीं।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: No power can ban Bajrang Dal and Bajrang Bali
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्नी के साथ किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोई भी ताकत बजरंग दल और बजरंग बली पर बैन नहीं लगा सकती है। कांग्रेस ने जो पाप किया है उसे उसकी सजा मिलेगी। डिप्टी सीएम ने यह बातें संवाददाताओं के समक्ष महर्षि वाल्मीकि इंटर काॅलेज के गेट के बाहर कहीं।

विज्ञापन

कांग्रेस ने कर्नाटक के लिए जारी अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि सरकार बनने के बाद बजरंग दल पर बैन लगाया जाएगा। साथ ही कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना पीएफआई जैसे विवादित संगठन से की। इस बारे में जब डिप्टी सीएम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। उसने भगवान श्रीराम के अस्तित्व को भी नकारा है। केशव ने दावा किया कि यूपी नगर निगम में भाजपा सभी सीटें जीतेगी और विपक्षी पार्टियों का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

विज्ञापन


इस मौके पर केशव ने सपा और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। इसके पूर्व डिप्टी सीएम और उनकी पत्नी राजकुमारी मौर्य ने मतदान किया। यहां उनके साथ पूर्व पार्षद आनंद सोनकर, पवन श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा आदि भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed