फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said – no one will be able to shake BJP till 2047, workers should prepare for 2027

UP : डिप्टी सीएम केशव बोले- 2047 तक भाजपा को कोई हिला नहीं पाएगा, 2027 के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता

Mon, 15 Dec 2025 06:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Dec 2025 06:32 PM IST
सार

Keshav Prasad Maurya : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को प्रयागराज पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जुट जाने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said – no one will be able to shake BJP till 2047, workers should prepare for 2027
सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 में जुट जाने का आह्वान किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि 2047 तक भाजपा को कोई हिला नहीं पाएगा। कार्यकर्ता पूरे जोश व उत्साह से 2027 के लिए लग जाएं। प्रयागराज के कार्यकर्ता संगठन को और सशक्त बनाएंगे ऐसा विश्वास है। डिप्टी सीएम चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान उक्त बातें कही।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी व पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी संगठन के शीर्ष पद पर पहुंच सकता है ये भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन लंबा संगठनात्मक अनुभव रखते हैं व जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं। उनकी कार्यशैली ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का ध्यान खींचा और आज वे पार्टी के सर्वोच्च संगठनात्मक पद पर आसीन है।
विज्ञापन


भाजपा में कार्यकर्ता के काम को सम्मान मिलता है। नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है। साथ ही जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, महापौर गणेश केसरवानी, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कविता पटेल, राजेंद्र मिश्र, अमरनाथ मौर्य, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, कुंज बिहारी मिश्रा, मनोज कुशवाहा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर के पश्चात मैपिंग पर विशेष ध्यान दें कार्यकर्ता

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता एसआईआर के पश्चात मैपिंग पर विशेष ध्यान दें। महानगर, गंगापार व यमुनापार में इस विषय पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। मतदान केंद्र सही जगह पर हैं या नहीं, किस मतदाता का फार्म वापस आया है कौन किस जगह शिफ्ट हुआ है आदि विषयों पर सघन परिश्रम करने की जरूरत है। मतदाता सूची सही होगी तो 2027 में विजय सुनिश्चित है।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत अभिनंदन

इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पुलिस लाइन हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, महापौर गणेश केसरवानी, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कविता पटेल, राजेंद्र मिश्र, अमरनाथ मौर्य, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, कुंज बिहारी मिश्रा, मनोज कुशवाहा, किरण जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, विजय पटेल आदि नदी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed