फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said, it is misleading to start a five-year contract in a government job

डिप्टी सीएम केशव बोले, सरकारी नौकरी में पांच वर्ष की संविदा शुरू करने की बात है भ्रामक 

Fri, 18 Sep 2020 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Sep 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav said, it is misleading to start a five-year contract in a government job
केशव मौर्य - फोटो : amar ujala
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने  शुक्रवार को प्रयागराज के सर्किट हाउस में कहा कि  प्रदेश में सरकारी नौकरी में 5 वर्ष की संविदा शुरू करने कि सरकार की कोई मंशा नहीं है।  न ही रिटायरमेंट की आयु सीमा 50 वर्ष होगी। नौकरी में  संविदा की अनिवार्यता को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है । राज्य सरकार द्वारा ऐसा कोई भी नियम पारित नहीं किया गया है और ना ही भविष्य में पारित किया जाएगा। आम जनता के बीच में झूठ फैलाने का काम सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग कर रहे हैं ।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरी की जो प्रक्रिया पहले थी वही आगे भी रहेगी। इस विषय को लेकर जो भी भ्रामक  जानकारी दी जा रही है वह सरासर गलत है। पीएम के जन्मदिन के अवसर पर विपक्ष द्वारा तमाम जिलों में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के छह  वर्ष और प्रदेश में योगी सरकार के साढे तीन वर्ष की तमाम उपलब्धियों से विपक्ष बौखला गया है और इसी  वजह से वह सिर्फ जनता के बीच सुर्खियों में रहने के लिए युवाओं को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन

विपक्ष के पास 2022 के लिए नहीं है कोई मुद्दा 

डिप्टी सीएम ने विपक्ष के पास वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इसी वजह से वह अब सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए तमाम जतन कर रहा है। सपा, बसपा या फिर कांग्रेस, यह सभी दल पहले अपने कार्यकाल देखें और उसका डेटा निकाल लें कि उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए क्या किया। इन सभी दलों के कार्यकाल पर योगी सरकार का साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल भारी ही रहेगा। सपा-बसपा के शासनकाल में निकलने वाली हर भर्ती भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाती थी। वहीं भाजपा सरकार में योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

माघ मेला तो होगा ही, जरूरत पड़ी तो कोविड प्रोटोकाल के तहत होगा आयोजन

डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को दोहराया कि माघ मेला तो होगा ही। यह बड़ा धार्मिक आयोजन है।  इसमें तमाम धार्मिक अनुष्ठान होते हैं।  हो सकता है कि तब तक कोविड संक्रमण पर नियंत्रण हो जाए। जरूरत पड़ी तो कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए माघ मेला संपन्न करवाया जाएगा। इसकी जल्द ही तैयारी शुरू होगी। दशहरा में निकलने वाले रामदल को लेकर केशव ने कहा कि सरकार किसी भी पर्व के खिलाफ नहीं है। यह परिस्थिति पर निर्भर करता है कि अगले माह माहौल कैसा रहेगा। जैसा माहौल रहेगा उसी के हिसाब से विभिन्न मोहल्लों से निकलने वाले रामदल एवं दशहरा मेला आदि के बारे में संबंधित लोग निर्णय लेंगे।

 

मीटर से ज्यादा चौड़ी सड़क पीडब्ल्यूडी को होगी ट्रांसफर

केशव मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि नगर निगम की ऐसी सड़क जो 60 मीटर तक चौड़ी है उसे नगर विकास विभाग आदि के माध्यम से पीडब्ल्यूडी को स्थानांतरित की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के नामी साहित्यकार आदि के नाम पर कुछ सड़कें बनाई जाएंगी। यह सड़क संबंधित साहित्यकार या कथाकार के घर तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed