फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav Prasad participated in the Tiranga Yatra

तिरंगा यात्रा : बारिश में भीगते हुए डिप्टी सीएम केशव ने तिरंगा यात्रा में की शिरकत, किया वंदे मातरम का उद्घोष

Wed, 10 Aug 2022 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Aug 2022 10:47 PM IST
सार

शाम छह बजे के बाद वाराणसी से प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद उन्हें नमन किया। उसके बाद वे महानगर अध्यक्ष गणेेश केसरवानी की बुलेट में पीछे बैठ गए। बुलेट में बैठने के बाद उन्होंने तिरंगा साफा उतारकर हेलमेट पहन ली।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad participated in the Tiranga Yatra
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तिरंगा यात्रा में की शिरकत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाथ में तिरंगा और जुबां पर वंदे मातरम का उद्घोष।  बारिश में भीगते हुए बुलेट की पीछे वाली सीट पर बैठकर हवा में बार-बार तिरंगा को लहराना और भारत माता के जयकारे  लगाना। हाईकोर्ट चौराहे से लेकर सुभाष चौराहे तक आम लोगों का अभिवादन करते हुए डिप्टी सीएम कुछ इसी अंदाज में दिखे। मौका था भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा का।

विज्ञापन



शाम छह बजे के बाद वाराणसी से प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद उन्हें नमन किया। उसके बाद वे महानगर अध्यक्ष गणेेश केसरवानी की बुलेट में पीछे बैठ गए। बुलेट में बैठने के बाद उन्होंने तिरंगा साफा उतारकर हेलमेट पहन ली। इसके बाद हाथ में तिरंगा थामकर वंदे मातरम के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए वहां से सुभाष चौराहे तक गए।

विज्ञापन

Deputy CM Keshav Prasad participated in the Tiranga Yatra
Prayagraj News : तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और महापौर अभिलाषा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

इस बीच हुई तेज बारिश के दौरान भी केशव भारत माता के जयकारे लगाते रहे। केशव के साथ भाजपा पदाधिकारियों एवं सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भी वंदे मातरम का उद्घोष दिया। तिरंगा यात्रा का समापन आजाद पार्क में सांसद केशरी देवी पटेल ने किया, जबकि केेशव मौर्य सुभाष चौराहे तक यात्रा में शामिल रहे।


यात्रा में मेयर अभिलाषा गुप्ता, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, एमएलसी डा. केपी श्रीवास्तव ने भी भारत माता के जयकारे लगाए। इस अवसर पर पार्षद आशीष गुप्ता, मनोज कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, रवि केसरवानी, राजेश केसरवानी, विभव नाथ भारती, दिलीप श्रीवास्तव, मुरारी लाल अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, रोहित पांडेय, शैलेंद्र मौर्य, श्याम हेला आदि की मौजूदगी रही।

Deputy CM Keshav Prasad participated in the Tiranga Yatra
Prayagraj News : तिरंगा यात्रा में शामिल केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

पक्ष, विपक्ष सभी को करना चाहिए तिरंगे का सम्मान : केशव 
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को लेकर कहा कि यह पक्ष एवं विपक्ष का विषय नहीं है। हम सभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।  यह राष्ट्रीय पर्व है और इसमें सभी को शिरकत करनी चाहिए। पक्ष और विपक्ष कोई भी हो, सभी को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। 


डिप्टी सीएम ने इस मौके पर लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर शिरकत करने की अपील की। कहा कि इस प्रकार के आयोजन पूरे देश और प्रदश में हो रहे हैं। तिरंगा यात्रा देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने वाली है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में यह संकल्प लेने का दिन है कि जब हम आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएंगे, उस समय भारत विश्व गुरु बनेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान जन आंदोलन का रूप ले रहा है और सभी लोग इसका हिस्सा बन रहे हैं।

विज्ञापन

Deputy CM Keshav Prasad participated in the Tiranga Yatra
Prayagraj News : तिरंगा यात्रा में शामिल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

केशव ने पीएम और नड्डा का जताया आभार
डिप्टी सीएम  ने विधान परिषद  का नेता सदन बनाए जाने पर पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय  अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे निभाने की वह पूरी कोशिश करेंगे। कहा कि एक कार्यकर्ता के नाते अब तक जो दायित्व उन्हें मिले, उसका पूरी इमानदारी से उन्होंने निर्वहन किया। अब जो दायित्व मिला है उसका भी आगे ठीक ढंग से निर्वहन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed