{"_id":"613cdba7cbc42a6e8b111b05","slug":"deputy-cm-keshav-maurya-was-not-seen-in-the-high-court-program-mp-dr-rita-joshi-sitting-in-his-chair","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के कार्यक्रम में नहीं दिखे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, तरह-तरह की लगाई जा रहीं अटकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के कार्यक्रम में नहीं दिखे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, तरह-तरह की लगाई जा रहीं अटकलें
Sun, 12 Sep 2021 03:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Sep 2021 03:37 PM IST
सार
हालांकि सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, डा. महेंद्र नाथ सिंह आदि के साथ मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी कार्यक्रम में जरूर दिखी। विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, नीलम करवरिया आदि भी कार्यक्रम में नहीं दिखे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नहीं दिखे। जबकि मंच के सामने पहली कतार पर उनकी एवं योगी सरकार के अन्य मंत्रियों के नाम लिखी कुर्सियां लगी हुई थीं। उनके इस कार्यक्रम में शामिल न होने को लेकर तमाम तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। बाद में कार्यक्रम स्थल पर उनकी कुर्सी पर सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी को बैठाया गया। इस दौरान सांसद केशरी देवी पटेल भी कार्यक्रम में नहीं दिखीं।
हालांकि सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, डा. महेंद्र नाथ सिंह आदि के साथ मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी कार्यक्रम में जरूर दिखीं। विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, नीलम करवरिया आदि भी कार्यक्रम में नहीं दिखे। इस बारे में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी से पूछा तो उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला था। कहा कि राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का स्वागत उन्होंने बमरौली में किया।