{"_id":"5ebaf2fd8ebc3e90a76550b7","slug":"deputy-cm-keshav-maurya-listened-the-problems-of-trademen-city-news-ald2756438163","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने सुनी व्यापारियों की समास्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने सुनी व्यापारियों की समास्याएं
विज्ञापन
deputy cm keshav maurya listened the problems of trademen
- फोटो : CITY DESK
बीते 52 दिन से बंद चल रहे बाजार की वजह से कारोबारियों एवं उनपर आश्रित उनके कर्मचारियों को हो रही परेशानी से मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रूबरू हुए। उन्होंने लखनऊ से जूम एप के माध्यम से प्रयागराज के प्रमुख व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान व्यापारियों ने लॉक डाउन की वजह से हो रही तमाम समस्याएं गिनाई। समस्याएं सुनने के बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि कैबिनेट की बैठक में व्यापारियों को कैसे ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिलें, उस पर चर्चा की जाएगी।
डिप्टी सीएम से हुई वार्ता के दौरान प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा सभी प्रकार के व्यापार में थोड़ी-थोड़ी छूट दी जाए। ताकि जिले की अर्थ व्यवस्था धीमे-धीमे पटरी पा आ सके। इस दौरान होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा कि जब तक होटल बंद है, तब तक नगर निगम कामर्शियल हाउस टैक्स एवं वाटर टैक्स ना ले। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने कहा कि सरकार ने दिहाड़ी मजदूूरी करने वाले मजदूरों को काम देने की मंशा के अनुरूप प्लंबर, बिजली के मिस्त्री, एसी के मिस्त्री, मोटर मैकेनिक आदि को लॉक डाउन से छूट दी है, लेकिन जब दुकानें ही बंद है तो इस छूट का क्या फायदा।
व्यापार मंडल के महामंत्री शिवशंकर सिंह ने आईटी सेक्टर को लॉक डाउन से छूट दिलवाने की मांग केशव मौर्य से की। नैनी इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव नैय्यर ने कहा कि जब तक इंडस्ट्री बंद है तब तक फिक्स एमांउट की जगह केवल खर्च हुई बिजली का ही बिल लिया जाए। इलाहाबाद ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश गुलाटी ने कहा कि ऑटोमोबाइल के सारे शोरूम खोले जाए, क्योंकि शोरूम का क्षेत्रफल बड़ा होता है और यहां सामाजिक दूरी का भी आसानी से पालन हो सकता है। इस दौरान इलाहाबाद इलेक्ट्रानिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण मालवीय ने कहा कि गर्मी को देखते हुए पंखें, एसी, कूलर की दुकान खोलने की अनुमति देने के साथ उसकी होम डिलेवरी की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
मो. कादिर ने डिप्टी सीएम से सभी दुकान खोले जाने का आग्रह किया। कहा कि किराने की दुुकानदारों की तरह बाकी कारोबारी भी सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। इस अवसर ईस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष विनय टंडन ने कहा कि यूपीएसआईडी के अंतर्गत जितने भी प्लॉट आते हैं उनका मेंटेनेंस चार्ज अगले तीन वर्ष तक माफ किया जाए। इसके अलावा डिप्टी सीएम से गुरु चरण अरोरा, राजेंद्र केसरवानी, अरुण अग्रवाल, निलेश केसरवानी, अनिल अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल आदि व्यापारियों ने भी बात की।