फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dengurpur-Dhantulsi Ganga Ghat: Life in danger, passengers being filled beyond capacity in the boat

डेंगुरपुर-धनतुलसी गंगा घाट : खतरे में जिंदगी, नाव में क्षमता से अधिक भरी जा रहीं सवारियां

Mon, 24 Jul 2023 11:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 11:57 AM IST
सार

Dengurpur Dhantulsi Ganga Ghat : मांडा के डेंगुरपुर धनतुलसी गंगा घाट पर भीड़ ज्यादा होने के कारण पॉवर बोट लगवाने का मानक तय है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों की भ्रष्टाचार नीति के कारण लकड़ी की नाव के सहारे लोगों को आरपार किया जाता है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है।

विज्ञापन
Dengurpur-Dhantulsi Ganga Ghat: Life in danger, passengers being filled beyond capacity in the boat
डेंगुरपुर-धनतुलसी गंगा घाट पर संचालित किया जा रहा ओवरलोड नाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मांंडा ब्लॉक क्षेत्र के डेंगुरपुर-धनतुलसी गंगा घाट पर नाव संचालन के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। क्षमता से अधिक सवारियां लादकर किनारे पहुंचाई जा रही हैं। ऐसे में बारिश और तेज हवा के बीच बाढ़ में नाव पलटने का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन

 
मांडा के डेंगुरपुर धनतुलसी गंगा घाट पर भीड़ ज्यादा होने के कारण पॉवर बोट लगवाने का मानक तय है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों की भ्रष्टाचार नीति के कारण लकड़ी की नाव के सहारे लोगों को आरपार किया जाता है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा शाम छह बजे के बाद नाव संचालन पर रोक के बाद भी पैसे लेकर लोगों की जिंदगी को खतरे में डाला जाता है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कभी मामले की जांच करने की भी फुरसत नहीं मिलती है। गंगापार जाने वाले रविंद्र प्रताप, अक्षय राज, मकसूदन आदि ने बताया कि जब भी मेठ या ठेकेदार से शिकायत की जाती है तो उनका कहना होता है कि जाना हो तो जाओ, या मत जाओ। बिना नाव को पूरी तरह से भरे दूसरी तरफ नहीं भेजा जाएगा। इसके पूर्व पांच सालों में कई बार नाव पलटने से दर्जनों लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद भी अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। मामले में जेई ने बताया कि जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed