फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dengue

डेंगू का डंकः किशोरी की मौत, अब तक 40 मरीज चिह्नित

Wed, 02 Oct 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dengue
Dengue
झूंसी के नर्सिंग होम शहर के हार्ट सेंटर में किया था रेफर
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी जानकारी, मेडिकल में जांच भी नहीं
प्रयागराज। डेंगू का डंग अब जानलेवा हो गया है। जीएचएस की एक छात्रा की मौत के बाद मंगलवार को 14 वर्षीय डेंगू पीड़ित एक किशोरी की जान चली गई। दोनों घरों में कोहराम मचा है। अब तक डेंगू के 40 मरीज चिह्नित किए जा चुके हैं। डेंगू हुई दो मौतों के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी से ही इंकार किया है।
झूंसी निवासी बैंक कर्मी प्रमोद कुमार शहर से बाहर नौकरी करते हैं। उनकी बेटी अमिषा (14 ) बुखार से पीड़ित थी। अमिषा के रिश्तेदार आशीष के मुताबिक उसे झूंसी के आद्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि वह डेंगू पीड़ित है। उसे प्लेटलेट्स भी चढ़ाया गया। सोमवार को डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर उसे सरस्वती हार्ट केयर के लिए रेफर किया। परेशान परिजन उसे वहां ले गए, जहां मंगलवार भोर पांच बजे उसकी मौत हो गई। परिवारी जनों का आरोप है कि दोनों अस्पतालों में इलाज में लापरवाही की गई। उन्हें बच्ची की गंभीरता के बारे में नहीं बताया गया।
विज्ञापन

ओपीडी में बढ़ी भीड़, 24 नमूने जांच को भेजे
बारिश के बाद बढ़ी नमी के इस मौसम में अस्पतालों की ओपीडी में बुखार और डेंगू पीड़ितों की भरमार है। रक्त जांच में डेंगू की पुष्टि हो रही है। अगस्त और सितंबर महीने में डेंगू पीड़ित 40 मरीज चिह्नित किए गए। जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. एएन मिश्रा का दावा है कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां सत्यापन और त्वरित उपचार के लिए रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) भेजी गईं। जिन दो मामलों में डेंगू से मौत होने की बात कही जा रही है, उस बारे में निर्देश के बाद भी विभाग को सूचना नहीं नहीं दी गई, न ही मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में उनके रक्त की जांच कराई गई। वहीं मंगलवार को बेली, एसआरएन की ओपीडी में आए 24 मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू पीड़ितों के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मरीजों के बारे में सूचना न देने वाले अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed