{"_id":"5d72b5ef8ebc3e012e1f2f63","slug":"dengue-allahabad-news-ald2542010101","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंकः पांच दिन में सात नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंकः पांच दिन में सात नए मरीज
विज्ञापन
Dengue
मेडिकल कॉलेज में जांच के भेजे गए 14 रक्त नमूने
अगस्त महीने में 21 मरीजों का सत्यापन और इलाज
प्रयागराज। बारिश के बाद उमस के इस मौसम में मच्छरों के प्रकोप से डेंगू पीड़ितों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। सितंबर महीने के पांच दिनों में सात नए मरीज चिह्नित किए गए हैं। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में डेंगू की जांच के लिए 14 बुखार पीड़ितों के रक्त नमूने डेंगू की जांच के लिए भेजे गए। वहीं अगस्त में 21 डेंगू पीड़ितों के मामले सामने आए। सीएमओ के मुताबिक इनमें अधिकांश परदेस से बीमारी लेकर यहां आए।
तेज धूप की तपन फिर बारिश के बाद उमस के कारण अगस्त में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ा। एसआएन, बेली, कॉल्विन अस्पताल की ओपीडी में आए करीब 200 मरीजों के रक्त नमूनों की जांच कराई गई। इनमें 21 डेंगू पीड़ित मिले। इन डेंगू पीड़ितों का न केवल इलाज किया गया बल्कि इनके घरों पर सत्यापन और कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम भी भेजी।
एसआरएन अस्पताल की ओपीडी में आए सेमरी प्रतापपुर के संजय यादव (17) को लगातार बुखार की शिकायत थी। बृहस्पतिवार को उसके रक्त की जांच की गई। जिला संक्रामक रोग इकाई के डॉ. एएन मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट में संजय को डेंगू पीड़ित पाया गया है। उसके उपचार की व्यवस्था की गई। 14 अन्य मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें दो मरीज डेंगू पीड़ित मिले। सितंबर माह में डेंगू के सात नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
0 डेंगू, मलेरिया जैसी संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां सत्यापन और त्वरित उपचार के लिए रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) भेजी गई हैं। जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) को एंटी लार्वा छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं।- मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी, सीएमओ
इस साल डेंगू मरीजों की स्थिति
जनवरी--0
फरवरी--0
मार्च----0
अप्रैल---0
मई-----0
जून----0
जुलाई--0
अगस्त-21
सितंबर-(पांच तारीख तक) 7
इस वर्ष डेंगू के कुल मरीजों की संख्या-28
एक जनवरी से पांच सितंबर तक मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डेंगू की जांच के लिए कुल 311 रक्त नमूने भेजे गए।