{"_id":"5e20c4708ebc3e4b166c3829","slug":"demolishion-of-illegal-constructions-at-loknath-area-in-old-city-allahabad-news-ald2659246140","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकनाथ में घिरा अतिक्रमण दस्ता, विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकनाथ में घिरा अतिक्रमण दस्ता, विरोध
विज्ञापन
demolishion of illegal constructions at loknath area in old city
- फोटो : CITY DESK
पुलिस बुलाने पर छूटे नगर निगम के अफसर-कर्मचारी
काउंटर, तखत समेत हटाए तीन दर्जन कब्जे, पटरी खाली
प्रयागराज। चौक बाजार स्थित लोकनाथ में बृहस्पतिवार को पहुंचे नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। विरोध इस कदर रहा कि कार्रवाई तो दूर अफसर और कर्मचारी लोगों के घेरे से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को लाठियां फटककर भगाया। इसके बाद चार काउंटर, तीन तखत के साथ करीब तीन दर्जन कब्जे हटाए गए।
नगर आयुक्त रवि रंजन के निर्देश पर प्रीतम नगर में कार्रवाई के लिए दस्ता धूमनगंज रवाना हुआ। पुलिस बल न मिलने के कारण दस्ता वहां से लौटा। लोकनाथ में पूर्व में की गई कार्रवाई के बाद पहुंचे अफसरों ने देखा कि दुकानें फिर फुटपाथ तक बढ़ गई हैं। सब्जी, चाट, फल के ठेलों के साथ अन्य दुकानें भी लगी मिलीं।
अतिक्रमण उप प्रभारी मनोज कुमार ने कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू कराई तो दुकानदारों के साथ स्थानीय लोगों में दस्ते को घेर लिया। कार्रवाई करीब एक घंटा बाधित रही। कोतवाली पुलिस के आने के बाद लोग वहां से हटे। इसके बाद चौराहे से भारती भवन तक अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान चार काउंटर, तीन तखत, नौ सब्जी और तीन फल की दुकानें हटवाई गईं। साथ ही 20 अस्थायी दुकानों को दस्ते ने उजाड़ दिया। कार्रवाई के दौरान वहां अफरातफरी मची रही। दोपहर में की गई कार्रवाई के बाद शाम को फिर पूर्व की स्थिति बहाल हो गई। पटरियों पर दुकानें लगा ली गईं।