फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demand to include the Nishad community in the Scheduled Castes list

Prayagraj News: निषाद जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग

Tue, 01 Sep 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 01 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Demand to include the Nishad community in the Scheduled Castes list
नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते निषाद पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : Self
निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नायब तहसीलदार बारा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निषाद जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि जनगणना में निषाद की पर्यायवाची जातियों को मझवार और तुरेहा के कॉलम में (डीटी) विमुक्त जनजाति के रूप में दर्ज किया जाए। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में निषाद जातियों को अन्य राज्यों की तरह अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की अपील की। जस्टिस वेंकटचलैया की सिफारिशों के अनुसार, विमुक्त जनजातियों को महाराष्ट्र और पंजाब की तरह आरक्षण व पेंशन मिले। इस मौके पर राकेश निषाद, राम टहल निषाद, श्याम धर, संतोष मांझी, धीरज, विकास निषाद, महेंद्र बिंद और विद्या देवी बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed