फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Result 2020 demand to file chargesheet in lt grade case Prayagraj News Allahabad University

UPPSC Result 2018: चार्जशीट दाखिल, एलटी ग्रेड रिजल्ट की उठी मांग

Tue, 15 Sep 2020 03:07 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
UPPSC Result 2020 demand to file chargesheet in lt grade case Prayagraj News Allahabad University
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। अभ्यर्थी अब यूपीपीएससी के अध्यक्ष से मांग कर रहे हैं कि हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय के लंबित परिणाम पर तत्काल निर्णय लिया जाए। अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष से मिलने के लिए आयोग में ज्ञापन देकर समय मांगा है।
विज्ञापन


एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत 15 विषयों में शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें से 13 विषयों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया जा चुका है, जबकि हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय में पेपर लीक मामले में एसटीएफ की जांच चल रही थी। इन दोनों विषयों में कुल 3287 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें हिंदी के 1433 और सामाजिक विज्ञान के 1854 पद शामिल हैं। परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी 2018 को किया गया था। रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी दर्जनों बार आयोग में धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन घोषित होने से पहले एलटी ग्रेड अभ्यर्थियों की मार्च में आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से मुलाकात हुई थी। तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि एसटीएफ की ओर से चार्जशीट दाखिल होते ही रिजल्ट पर निर्णय लिया जाएगा। चार्जशीट 24 अगस्त को दाखिल की जा चुकी है और इसकी प्रमाणित प्रति अभ्यर्थियों के पास है। अभ्यर्थी अब चार्जशीट की सर्टिफाइड कॉपी के साथ आयोग के अध्यक्ष से मिलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सोमवार को एलटी समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान, प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय, शेर सिंह, पंकज कुमार ने आयोग में ज्ञापन देकर आयोग अध्यक्ष से 16 सितंबर, बुधवार को मिलने का समय मांगा है। आयोग के अध्यक्ष का प्रत्येक बुधवार को अभ्यर्थियों से मिलने का कार्यक्रम निर्धारित होता है। एलटी ग्रेड अभ्यर्थी आयोग के अध्यक्ष से मिलकर उन्हें उनका वादा याद दिलाना चाहते हैं। उनसे तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिलना चाहते हैं। अभ्यर्थियों ने ज्ञापन में कहा है कि अगर कोविड-19 के कारण आयोग के अध्यक्ष अपने कार्यालय में अभ्यर्थियों से नहीं मिलना चाहते हैं तो खुले कैंप में कुछ देर के लिए वार्ता कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed