{"_id":"6abec61cdc8a7ac29d00d96b","slug":"demand-for-the-release-of-an-advertisement-for-tgt-recruitment-allahabad-news-c-3-ald1024-987843-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: टीजीटी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: टीजीटी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की मांग
विज्ञापन
प्रतियोगी छात्र मोर्चा के सदस्यों की बैठक बृहस्पतिवार को कार्पेंटी चौराहे पर हुई। मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीजीटी के नए विज्ञापन को लेकर चर्चा हुई। बताया गया कि मुख्यमंत्री से भी ईमेल के माध्यम से टीजीटी की नई भर्ती जल्दी निकाले जाने की मांग की गई है।
प्रतियोगी छात्र मोर्चा के सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद को पत्र लिखने के नाम पर टीजीटी की नई भर्ती को फंसाने का काम किया जा रहा है जबकि 15 लाख से ज्यादा योग्य बीएड डिग्री धारी इस नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। बैठक में कृपाशंकर निरंकारी, अनिल चौधरी, वरुण शर्मा, विवेक मिश्रा, राजेश बालाजी, अजय अवस्थी, सिंहासन, लोकेंद्र शुक्ला, प्रवेश समेत अन्य मौजूद रहे।
वहीं, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने भी टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री को निर्देश दिए गए थे कि एनसीटीई से पत्राचार कर ऐसे अभ्यर्थियों के लिए एक अवसर बनाए जाने का रास्ता निकाला जाए। पुरानी नियमावली एवं पुराने पैटर्न के आधार पर तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों को भी मिले मौका
प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल शीतला प्रसाद ओझा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इनका कहना है कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के लाखों छात्र प्रवक्ता फार्म भरने से वंचित हो जा रहे हैं। इन लोगों ने संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों को भी मौका देने की बात की है। ज्ञापन देने वालों में रितेश गुप्ता, विशाल सिंह, रजनीश यादव, वैभव शुक्ला व अन्य रहे।